एमसीडी के 38 अभियंताओं का अलग-अलग विभागों में ट्रांसफर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एमसीडी के 38 अभियंताओं का अलग-अलग विभागों में ट्रांसफर

-भवन विभाग सहित सभी विभाग के अभियंता हैं शामिल

नई दिल्ली/- दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के भवन विभाग, डेम्स, परियोजना व अभियांत्रिक विभाग में तैनात 38 अभियंताओं का तबादला कर उनके विभागों में फेर बदल किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा भवन विभाग (बिल्ंडग डिपार्टमेंट) के 19 अभियंता शामिल हैं, जिन्हें बिल्ंडिग डिपार्टमेंट से हटाकर दूसरे विभागों में स्थानांतरित किया गया है।
              निगम के इंजनियरिंग डिपार्टमेंट द्वारा जारी सर्कुलर आर्डर के अनुसार बिल्डिंग डिपार्टमेंट के अभियंताओं का यह तबादला निगम सतर्कता (विजलेंस) विभाग की मंजूरी के बाद जनहित में की गई है। कुछ संबंधित अधिकारियों का कहना है कि विभागीय स्तर पर इस तरह के ट्रांसफर-पोस्टिंग का कार्य चलता रहता है ताकि बिल्डिंग विभाग सहित अन्य विभागों में पारदर्शिता के साथ कार्य हो सके तथा अभियंता अपने कार्य को पूरी निष्ठा से कर सकें। दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि विभागीय स्तर पर अभियंताओं के इस ट्रांसफर पोस्ंटिग के कार्य में कुछ अभियंताओं को फिर से उन्हें मलाईदार डिपार्टमेंट में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि अभी दो-तीन महीने पहले बिल्डिंग विभाग से हटाए गए इन  अभियंतओं को फिर से इसी विभाग में मलाईदार पद पर भेज दिया गया है क्योंकि वे कुछ उच्च अधिकारियों के आर्शीवाद प्राप्त व खासमखास हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox