
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिला के उत्तमनगर थाना पुलिस टीम एक कुख्यात चोर व स्नेचर को दबोचने में सफल हुई हैं। आरोपी से चोरी के 25 मोबाइल फोन बरामद हुए है। आरोपी की गिरफ्तारी से चोरी के 11 मामले सुलझे हैं। जबकि आरोपी पहले से चोरी, एमवी चोरी और सेंधमारी के 20 मामलों में शामिल रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपी रनहौला थाने का बीसी भी बताया जा रहा है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि 1 जुलाई को ओम विहार फेज-2ए उत्तमनगर निवासी सुशील सिंह ने अपने घर से कुछ सोने के आभूषण, 10 हजार रूपये नकद और 02 मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए एसएचओ राम किशोर व एसीपी हरीश चंदर ने हवलदार गोपाल, सिपाही हेमराज, राजपाल व गोंविद सिंह की एक टीम का गठन किया और आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये। टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया गया, स्थानीय मुखबिर को भी क्षेत्र में तैनात किया गया था। सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद आरोपी की पहचान हो गई। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को कबाड़ी रोड, ओम विहार फेज-3, उत्तम नगर, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया और उसके बैग से कुल 25 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान सुमेश उर्फ विशाल उर्फ डेरू निवासी खुशी राम कॉलोनी, गुप्ता एन्क्लेव, विकास नगर, दिल्ली, उम्र 23 साल बताई।





More Stories
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त