इस्लामिक देश हुआ गाय के गोबर की खाद का कायल, दिया बड़ा आर्डर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस्लामिक देश हुआ गाय के गोबर की खाद का कायल, दिया बड़ा आर्डर

-जयपुर से कुवैत जाएगा 192 टन गाय के गोबर का खाद, श्री पिंजरापोल गोशाला में सनराइज ऑर्गेनिक पार्क में हो रही पैकिंग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जयपुर/शिव कुमार यादव/- भारतीय गाय के गोबर की खाद की अहमीयत अब विदेशी भी समझने लगे हैं। विदेशों में लगातार जैविक खेती व खाद पर हो रहे रिसर्चों में यह दावा किया गया है कि भारतीय गाय के गोबर की खाद फार्मिंग में बहुत उपयोगी होती है। जिसे देखते हुए पहली बार एक इस्लामिक देश कुवैत ने गाय के गोबर की खाद का आर्डर दिया है। कुवैत ने 15 जून को जयपुर की श्री पिंजरापोल गौशाला को 192 मीट्रिक टन देशी गाय का गोबर का आर्डर दिया है। इस ऑर्डर की पैकिंग का काम फिलहाल कस्टम विभाग की निगरानी में सनराइज ऑर्गेनिक पार्क में किया जा रहा है। बता दें कि भारत को पहली बार किसी देश से गाय के गोबर का इतना बड़ा ऑर्डर मिला है।
                जयपुर में टोंक रोड स्थित पिंजरापोल गोशाला के महामंत्री शिवरतन चितलांगिया, डायरेक्टर प्रशांत चतुर्वेदी ने बताया कि भारत में मवेशियों की संख्या लगभग तीस करोड़ के करीब है। इनसे रोजाना 30 लाख टन गोबर मिलता है।

इसमें से तीस फीसदी को उपला बनाकर जला दिया जाता है, जबकि ब्रिटेन में गोबर गैस से हर साल सोलह लाख यूनिट बिजली का उत्पादन किया जाता है। इसके अलावा चीन में डेढ़ करोड़ परिवारों को घरेलू ऊर्जा के लिए गोबर गैस की आपूर्ति की जाती है। आपको बता दें कि भारत से प्रमुख तौर पर मांस, दूध और दूग्ध उत्पाद निर्यात किए जाते हैं।  
               कुवैत में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा की गई एक रिसर्च में पता लगाया गया है कि गाय के गोबर को पाउडर के रूप में प्रयोग करने से खजूर की फसल में बढ़त देखी गई है। इसके इस्तेमाल करने से फल के आकार और उत्पादन दोनों में अच्छी बढ़ोतरी हुई। इसके बाद कुवैत की कंपनी लैमोर ने गाय के गोबर का एक बड़ा ऑर्डर भारत को दिया। इस ऑर्डर की पहली खेप 15 जून को कनकपुरा स्टेशन से मुंबई के लिए रवाना की जाएगी, जहां से ये कुवैत भेजा जाएगा। हालांकि इससे पहले भारत अमेरिका, नेपाल, कीनिया, फिलिपिंस जैसे देशों को लाखों टन जैविक खाद भेज रहा है।

सनराइज ऑर्गेनिक कंपनी के निदेषक डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि गाय का गोबर मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है। भारत के ग्रामीण आंचल में गाय के गोबर के बहुत से उपयोग किए जाते हैं। गाय का गोबर वृद्धिकारक तथा मृदा उर्वरता पोषक है। यह त्वचा रोग खाज, खुजली, श्वासरोग, शोधक, क्षारक, वीर्यवर्धक, पोषक, रसयुक्त, कान्तिप्रद और लेपन के लिए स्निग्ध तथा मल आदि को दूर करने वाला होता है। उन्होंने कहा कि भले ही हमारे देश के लोगों ने गाय के गोबर के महत्व को उतना नहीं समझा है, लेकिन विदेशियों ने इसकी प्रमाणिकता सिद्ध कर दी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox