इन बीमारियों के मरीजों को नहीं करना चाहिए मूली का सेवन हो सकते हैं शरीर में कई बड़े नुकसान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इन बीमारियों के मरीजों को नहीं करना चाहिए मूली का सेवन हो सकते हैं शरीर में कई बड़े नुकसान

मानसी शर्मा /- मूली के पराठे हो या फिर सलाद, खाने में दोनों ही बेहद स्वाद  लगते हैं। मूली में विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट, फाइटोन्यूट्रिएंट्स इत्यादि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो अच्छी सेहत ही नहीं आपकी खूबसूरती को भी अच्छा बनाए रखने में मदद करते हैं। सेहत के लिए इतनी फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं, मूली का जरूरत से ज्यादा सेवन आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं आखिर किन लोगों को मूली का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।  

मूली खाने के नुकसान –
हाइपोटेंशन-

अगर आप मूली का अत्यधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो यह आपके रक्तचाप को असामान्य रूप से निम्न स्तर पर ला सकता है और इससे आपको हाइपोटेंशन या निम्न रक्तचाप की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप पहले से ही उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने वाली दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तो मूली को अपने आहार में शामिल न करें। यह आपके रक्तचाप पर बुरा असर डाल सकता है।

आयरन की अधिकता –
अगर आपके शरीर में आयरन की प्रचूर मात्रा है और आप फिर भी मूली का सेवन अधिक मात्रा में कर रहे हैं, तो यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। शरीर में आयरन की अधिकता से आपको कई तरह के नुकसान जैसे पेट दर्द, दस्त, उल्टी, चक्कर आना, रक्त शर्करा के स्तर में कमी, लीवर को नुकसान, आंतरिक रक्तस्राव का खतरा बढ़ सकता है।

थायराइड –
कच्ची मूली का सेवन थायराइड रोगियों के लिए लाभकारी नहीं माना जाता है। कच्ची मूली में गोइट्रोजन नामक यौगिक होता है, जो थायराइड हार्मोन में हस्तक्षेप कर सकता है और थायराइड ग्रंथि की खराबी का कारण बन सकता है। ऐसे लोग मूली के सलाद का सेवन भी बिल्कुल न करें।

डिहाइड्रेशन-
अगर आप अधिक मात्रा में मूली का सेवन करते हैं, तो यह डिहाइड्रेशन का कारण भी बन सकता है। दरअसल, मूली खाने से बार-बार पेशाब आता है। जिसकी वजह से शरीर से काफी ज्यादा पानी निकल जाता है और व्यक्ति को डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। इसलिए मूली का सेवन सीमित मात्रा में करें।

ब्लड शुगर-
जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल डाउन रहता है उन लोगों को भी ज्यादा मूली खाने से बचना चाहिए। मूली का ज्यादा सेवन करने से हाइपोग्लाइसीमिया की दिक्कत भी हो सकती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox