
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/टोक्यो/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत के पहलवान रवि दहिया ने 57 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है. हालांकि, वह गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए और इतिहास रचने से चूक गए. फाइनल मुकाबले में रूसी पहलवान जवुर यूगेव ने उन्हें मात दी। वहीं टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पहलवान दीपक पुनिया की हार हो गई है। वह ब्रॉन्ज मेडल के लिए लड़ रहे थे, लेकिन आखिरी छह सेकंड में उनकी हार हो गई. हालांकि, शुरुआत में दीपक ने बढ़त बना ली थी. लेकिन अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
टोक्यो ओलंपिक 2020 में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहलवान रवि दहिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, “रवि कुमार दहिया एक शानदार पहलवान हैं। उनकी लड़ाई की भावना और तप उत्कृष्ट है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई. भारत को उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। वही रवि के गांव में हालांकि गोल्ड ना जीत पाने को लेकर थोड़ी मायूसी है लेकिन फिर भी लोगों का कहना है कि वो रवि का भव्य स्वागत करेंगे। वहीं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रवि को 4 करोड़ रूपये देने की मांग की है।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”