
ब्रिटेन/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- ब्रिटेन में लेबर पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता में एक बार फिर से वापसी कर ली है। आम चुनाव मे कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी को 412 और ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को 121 सीटें हासिल हुई है। फिलहाल तो 650 में 648 सीटों के नतीजों को घोषित किया जा चुका है। सुनक ने हार स्वीकार करते हुए स्टार्मर को जीत की बधाई दी है। इस चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं पर इंग्लैंड की जनता ने खूब भरोसा दिखाया है। इस चुनाव में करीब 26 भारतवंशी जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। पिछले चुनाव के मुकाबले यह दोगुना के करीब रहा है। जानकारी के लिए बता दे कि इस से पहले पूर्व 2019 के आम चुनाव में 15 भारतवंशी ने जीत पर कब्जा किया था।
बता दें कि लेबर पार्टी की वरिष्ठ पार्टी नेता सीमा मल्होत्रा अपने फेलथम और हेस्टन निर्वाचन क्षेत्रों में बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। पूर्व सांसद कीथ वाज की बहन और गोवा मूल की वालेरी वाज वाल्सॉल और ब्लॉक्सविच में विजयी हुई है। लीजा नंदी को विगान में सफलता मिली है। ब्रिटिश सिख सांसद प्रीत कौर गिल, तनमनजीत सिंह धेसी, नवेंदु मिश्रा और नादिया व्हिटोस ने भी जीत हासिल की है। इसके अलावा, जस अठवाल, बैगी शंकर, सतवीर कौर, हरप्रीत उप्पल, वरिंदर जूस, गुरिंदर जोसन, कनिष्क नारायण, सोनिया कुमार, सुरीना ब्रेकनब्रिज, किरीथ एंटविस्टल, जीवन संधेर और सोजन जोसेफ ने भी चुनाव में जीत का परचम लहराया है।
कंजर्वेटिव से सुनक की जीत
निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने यॉर्कशायर में रिचमंड और नॉर्थलेर्टन निर्वाचन क्षेत्र में निर्णायक जीत के साथ ब्रिटिश भारतीयों की जीत का नेतृत्व किया है। कंजर्वेटिव पार्टी के नेताओं को टोरी सांसद भी कहा जाता है। अपनी सीट फिर से जीतने वाले अन्य प्रमुख ब्रिटिश भारतीय टोरी नेताओं में पूर्व गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन और प्रीति पटेल शामिल है। वहीं गगन महिंद्रा ने अपनी साउथ वेस्ट हर्टफोर्डशायर सीट पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही शिवानी राजा ने लीसेस्टर ईस्ट निर्वाचन क्षेत्र में विजय प्राप्त की। सबसे अच्छे प्रदर्शन की बात करें तो लिबरल डेमोक्रेट्स का रहा है, जिन्होंने 60 से अधिक सीट पर कब्जा किया है।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,