द्वारका एंटी बर्गलरी सेल ने दो कुख्यात अपराधियों को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका एंटी बर्गलरी सेल ने दो कुख्यात अपराधियों को किया गिरफ्तार

-टीम ने आरोपियों से एक लोडेड पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और चोरी के कुछ आभूषण किए बरामद -आरोपी अमित पहले से ही रंगदारी हत्या का प्रयास और अत्याधुनिक हथियार रखने के तीन आपराधिक मामलों में शामिल रहा और लक्ष्य डकैती छीना-झपटी जैसे छह आपराधिक मामलों में शामिल रहा है

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिले के एंटी बर्गलरी सेल ने काला जठेड़ी नामक बदमाश से प्रेरित दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों से दो जिंदा कारतूस, एक लोडेड पिस्तौल और चोरी के कुछ आभूषण भी बरामद किए हैं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोपी अमित पहले से ही तीन और आरोपी लक्ष्य छ आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 28-06-2024 को शिकायतकर्ता ने थाने में घर में हुई चोरी का मामला दर्ज कराया। मामले को गंभीरता से देखते हुए इंस्पेक्टर विवेक मंदौला के नेतृत्व, जिसमें एसआई विनोद, एचसी अनिल, एचसी सुनील, एचसी शिंभू, एचसी सोनिया, सीटी राहुल और सीटी सुभाष की एक टीम का गठन किया गया। टीम ने बिना समय गंवाए बताए गए स्थान का दौरा किया और घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। टीम ने कैमरे की सहायता से दोनों संदिग्ध आरोपियों की पहचान निकाली। पुलिस ने नजफगढ़ जेपी कलां, बीएचडी नगर और चावला के सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन आरोपियों को पकड़ने में असफल रही। लगातार प्रयास करने पर टीम के एक सदस्य को आरोपियों की आभूषणों के साथ खेरा रोड पर घूमने की गुप्त सूचना मिली। पुलिस कर्मियों ने तुरंत जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को स्प्लेंडर बाइक पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर अमित के पास एक लोडेड पिस्तौल बरामद हुई और पीछे बैठे लक्ष्य के पास सोने चांदी के आभूषण और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपनी पहचान लक्ष्य और अमित के रूप में बताई। दोनों हम विहार नजफगढ़ के निवासी हैं। लगातार पूछताछ करने पर खुलासा किया कि तिहाड़ जेल में रहने के दौरान वह कल जठेड़ी गिरोह के सदस्यों के संपर्क में आया और उनके आपराधिक गतिविधियों से प्रेरित होकर उसने स्नैचिंग, डकैती जैसे आपराधिक मामलों को अंजाम दिया। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से दो मामलों को सुलझाने का दावा कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox