गांवों में एक पेड़ मां के नाम अभियान हुआ तेज- पंचायत संघ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गांवों में एक पेड़ मां के नाम अभियान हुआ तेज- पंचायत संघ

नई दिल्ली/शिवकुमार यादव/ – नारायणा गांव में प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत दिल्ली पंचायत संघ,साईकल संस्था, गांव पंचायत नारायणा ने वृक्षारोपण किया। इस मौके पर पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव, साईकल के संस्थापक पारस त्यागी बुढेला गांव, राष्ट्रीय युवा संघ के अध्यक्ष आदित्य तंवर, गांव पंचायत प्रमुख देवेंद्र तंवर, चटोरा क्लब नारायणा अध्यक्ष करण चंचल, सुधीर शर्मा पंचायत प्रमुख मादीपुरगांव, कॉन्टिनेंटल पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल स्वाति तंवर, नारायणा थाने के जगमोहन एटीओ दिल्ली पुलिस व गांव के काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को भी सशक्त बनाना।ओर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने व मातृत्व और माताओं के योगदान को भी सम्मानित करना है। राष्ट्रीय युवा संघ अध्यक्ष आदित्य तंवर ओर साईकल के अध्यक्ष पारस त्यागी ने कहा इस अभियान के तहत गांव के विभिन्न हिस्सों में पेड़ लगाए जा रहे हैं। इसके लिए स्थानीय निवासियों, स्कूलों और पंचायत के सदस्यों को भी शामिल किया गया है। प्रत्येक पेड़ को एक मां के नाम से समर्पित किया जा रहा है। इस समारोह में गांव के लोग, पंचायत के सदस्य और विशेष अतिथि श्री बृजेश तंवर जी शामिल हुए। इस अवसर पर मां के योगदान और उनके त्याग की कहानियों को साझा किया जाता है।

बच्चों और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना। इसके अंतर्गत वृक्षारोपण के लाभ, पेड़ों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के तरीकों के बारे में जानकारी देना है।गांव के लोग इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। और अपने-अपने स्तर पर योगदान दे रहे हैं।

पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव व सुधीर शर्मा पंचायत प्रमुख मादीपुरगांव, देवेंद्र तंवर पंचायत प्रमुख नारायणा ने कहा की प्रधानमंत्री के इस अभियान को नारायणा गांव के बाद दिल्ली के अन्य हिस्सों में भी विस्तार दिया जाए। इसके तहत अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे और उन्हें माताओं के नाम पर समर्पित किया जाएगा। संघ का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखा जाए, बल्कि समाज में माताओं के योगदान को भी सम्मानित किया जाए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox