आरएसएस की निक्कर जलाने पर हिमंता ने बोला कांग्रेस पर हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आरएसएस की निक्कर जलाने पर हिमंता ने बोला कांग्रेस पर हमला

-नेहरू की निक्कर की तस्वीर शेयर कर कांग्रेस से पूछा क्या इसे भी जला दोगे

असम/- कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए एक तस्वीर पोस्ट की गई थी। उस तस्वीर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ड्रेस कोड को जलते हुए दिखाया गया था। इस ट्वीट को लेकर जमकर बवाल हुआ। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर चौतरफ वार किया। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने भी एक तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू निक्कर में दिख रहे हैं। कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी की आलोचना के लिए मशहूर हिमंता सरमा ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कांग्रेस से पूछा है कि क्या इसे भी जला दोगे।
              हालांकि, फोटो में नेहरू आरएसएस की खाकी वर्दी में नहीं बल्कि कांग्रेस के सेवा दल की वर्दी में दिख रहे हैं। शॉर्ट्स में नेहरू की तस्वीरें अक्सर इस झूठे दावे के साथ वायरल होती हैं कि नेहरू ने भगवा खाकी पहनी थी और आरएसएस की एक बैठक में शामिल हुए थे।
              आपको बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस बीच कांग्रेस ने सोमवार को आलोचना करते हुए ट्वीट किया, “देश को नफरत के बंधन से मुक्त करने और भाजपा-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान को कम करने के लिए कदम दर कदम हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे।“

कांग्रेस-भाजपा के लिए चुनौती बन रही बीटीपी में फूट, पार्टी टूटी; दोनों विधायक बनाएंगे भारत आदिवासी पार्टी
इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को ’आग लगाओ यात्रा’ करार दिया। वहीं, आरएसएस ने कहा कि कांग्रेस नफरत के जरिए लोगों को जोड़ना चाहती है। इससे पहले बीजेपी ने विवादित पादरी फादर जॉर्ज पोन्नैया से मुलाकात के लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा था।
                कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को पूछा “क्या भाजपा में हर कोई घुंघरू पहनता है? वह केवल राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस को मिली अपार सफलता से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है।“ हिमंत बिस्वा का ट्वीट वायरल हो गया क्योंकि शॉर्ट्स में नेहरू की तस्वीरें कई बार फैक्ट-चेक की जा चुकी हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox