
मानसी शर्मा / – बिहार में चल रहे सियासी कहल के बीच दिल्ली के अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगए है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि पिछले दिनों इन्होंने (BJP) हमारे दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क कर कहा है। कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे। 21 MLAs से बात हो गयी है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हालांकि उनका दावा है कि उन्होंने 21 MLAs से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक़ उन्होंने अभी तक 7 MLAs को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया। इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जाँच के लिए मुझे गिरफ़्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए। लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी MLA भी मज़बूती से साथ हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे।
आप” से बेइंतहा प्यार करती है- केजरीवाल
एक्स पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं। इनकी पैदा की गयी तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं। दिल्ली की जनता “आप” से बेइंतहा प्यार करती है। इसलिए चुनावों में “आप” को हराना इनके बस की बात नहीं। तो एक फ़र्ज़ी शराब घोटाले के बहाने गिरफ़्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं।





More Stories
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,
दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा रूट, यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट
नजफगढ़ ड्रेन में मिला युवक का शव, हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप
दिल्ली में फिर शुरू होगी हॉट एयर बलून की सवारी, 150 फीट की ऊंचाई से दिखेगा शहर, जानें पूरी डिटेल