हैदराबाद में भारत की जीत पक्की! बस दोहराना होगा 9 साल पुराना इतिहास, जानें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हैदराबाद में भारत की जीत पक्की! बस दोहराना होगा 9 साल पुराना इतिहास, जानें

मानसी शर्मा / –  हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ पूरी तरह से मजबूत कर ली है। इंग्लैंड द्वारा पहली पारी में बनाए गए 246 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में 436 रन बना लिए हैं।

आपको बता दें कि,पहली पारी के आधार पर रोहित एंड कंपनी ने 190 रन की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। पहले टेस्ट में 190 रनों की बढ़त लेने के साथ ही भारतीय टीम की जीत पक्की हो गई है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं।

हैदराबाद में टीम इंडिया की जीत पक्की!

दरअसल, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम को सिर्फ एक बार 190 या उससे ज्यादा रनों की बढ़त हासिल करने के बाद हार का सामना करना पड़ा है। यानी 190 या उससे ज्यादा की बढ़त टीम इंडिया की जीत की गारंटी है। टेस्ट के तीसरे दिन रवींद्र जड़ेजा 87 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

अक्षर पटेल भी अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 44 रन बनाकर आउट हो गए। रूट ने बुमराह को बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता दिखाया और पूरी भारतीय टीम 436 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

इंग्लैंड को 2015 का इतिहास दोहराना होगा

भारतीय टीम को टेस्ट क्रिकेट में केवल एक बार 190 रन या उससे अधिक की बढ़त हासिल करने के बाद हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया को ये हार साल 2015 में श्रीलंका के खिलाफ झेलनी पड़ी थी, जब 192 रनों की बढ़त लेने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई थी। अब अगर इंग्लैंड को हैदराबाद में जीत हासिल करनी है तो टीम को एक बार फिर अपना 9 साल पुराना इतिहास दोहराना होगा।

यशस्वी-राहुलने भी जमाया रंग

पहली पारी में भारतीय टीम के लिए रवींद्र जड़ेजा के अलावा केएल राहुल और यशस्वी जयसवाल ने भी शानदार पारियां खेलीं। यशस्वी ने सिर्फ 74 गेंदों का सामना करते हुए 80 रन बनाए। वहीं, राहुल ने मुश्किल परिस्थितियों में अच्छी बल्लेबाजी की और 123 गेंदों में 86 रनों की बेहतरीन पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने 35 रनों का योगदान दिया, जबकि श्रीकर भरत ने 41 रन बनाए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox