
मानसी शर्मा /- यूपी के हमीरपुर जिले में पुलिस वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. बीती रात एक सिपाही अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते हुए अर्ध नग्न हालत में पकड़ा गया. उसकी लोगों ने जमकर पिटाई करने के बाद उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है. अर्धनग्न हालत में सिपाही गिड़गिड़ाते हुए खुद को छोड़ने की मांग करता दिखाई दे रहा था, लेकिन लोग उसको पकड़े हुए उसका चेहरा दिखाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।
बाद में मामले की सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने सिपाही को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर सिपाही और उसकी प्रेमिका को थाने ले गई है. यह पूरा मामला सुमेरपुर थाना इलाके का है. सुमेरपुर थाने में पिछले कई सालों से तैनात सिपाही अमन सिंह का सुमेरपुर कस्बे की थाने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है. सिपाही अक्सर कांशीराम कॉलोनी जाया करता था और वहां प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाया करता था, जिसको लेकर पड़ोसियों को एतराज था. बीती देर रात फिर से जब सिपाही अमन सिंह मोटर साइकिल से अपनी प्रेमिका को लेकर कांशीराम कॉलोनी पहुंचा और दोनों एक कमरे में बंद हो कर रंगरेलियां मना रहे थे, तभी पड़ोसियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवा कर सिपाही अमन को अर्धनग्न हालत में जमकर पीटा और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया ।
सिपाही को पीटे जाने की सूचना जैसे ही सुमेरपुर थाना पुलिस को लगी तो पुलिस के हाथ पैर फूल गए. पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस अपने सिपाही सहित युवती को अपने साथ थाने ले गई है. हमीरपुर के सीओ सदर रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि सुमेरपुर के थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है की सिपाही के खिलाफ कार्यवाही के लिए तुरंत रिपोर्ट भेजें।





More Stories
दिल्ली में फिर शुरू होगी हॉट एयर बलून की सवारी, 150 फीट की ऊंचाई से दिखेगा शहर, जानें पूरी डिटेल
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 44 कैडेट्स ने NDA की लिखित परीक्षा में मारी बाजी
8 लाख रुपये एडवांस, कलाकार की बुकिंग… सपना चौधरी का प्रोग्राम रद्द, पुलिस को भीड़ बेकाबू होने का डर
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
बिलासपुर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 66 एफआईआर; न्यायालय ने दो दोषियों को सुनाई एक-एक साल की जेल