आतंक के खिलाफ एकजुट QUAD, पहलगाम हमले के गुनहगारों को सजा दिलाने की वकालत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आतंक के खिलाफ एकजुट QUAD, पहलगाम हमले के गुनहगारों को सजा दिलाने की वकालत

विदेश/सिमरन मोरया/- भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों की क्वाड (QUAD) बैठक में 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। इस हमले में 26 मासूम लोगों की जान गई थी। QUAD ने एक संयुक्त बयान जारी कर हमले के अपराधियों, आयोजन और वित्तीय समर्थकों को बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में लाने की मांग की। विदेश मंत्रियों ने सभी संयुक्त राष्ट्र (UN) सदस्य देशों से अंतरराष्ट्रीय कानूनों और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत इस मामले में सहयोग करने का आह्वान किया।

QUAD ने जारी किया संयुक्त बयान
बता दें, वाशिंगटन में 01 जुलाई को QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। जिसमें भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जापानी विदेश मंत्री इवाया ताकेशी और ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने हिस्सा लिया। विदेश मंत्रियों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा ‘हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद, जिसमें सीमा पार आतंकवाद भी शामिल है, की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। साथ ही, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।’

पहलगाम हमले की निंदा के साथ-साथ, QUAD ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। विदेश मंत्रियों ने QUAD क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव की शुरुआत की। जिसका उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित और विविधतापूर्ण बनाना है। इसके अलावा QUAD ने उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रमों, साइबर अपराधों और म्यांमार में चल रहे संकट की भी निंदा की।

पाकिस्तान पर साधा अप्रत्यक्ष निशाना
QUAD के बयान में किसी देश का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिया गया। लेकिन ‘सीमा पार आतंकवाद’ का उल्लेख कर अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान की ओर इशारा किया गया। दूसरी तरफ, बैठक से पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को दोहराया। उन्होंने कहा ‘भारत को अपने नागरिकों को आतंकवाद से बचाने का पूरा अधिकार है और हम इस अधिकार का उपयोग करेंगे। हम अपने क्वाड साझेदारों से इस रुख को समझने और समर्थन देने की अपेक्षा करते हैं।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox