आजादी के 75 साल बाद मोदी व योगी ने ली पसमांदा मुसलमानों की सुध- जावेद मलिक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आजादी के 75 साल बाद मोदी व योगी ने ली पसमांदा मुसलमानों की सुध- जावेद मलिक

-अभी तक पसमांदा मुसलमानों को राजनीतिक फायदे के लिए किया जाता रहा इस्तेमाल

सम्भल/- आज़ादी के बाद से अभी तक किसी भी प्रधानमंत्री ने पसमांदा मुसलमानों की सुध नहीं ली। नरेंद्र मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने पसमांदा मुसलमानों के दर्द को समझा। राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े हुए पसमांदा मुसलमानों को सभी राजनीतिक दलों ने अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया। पसमांदा मुसलमानों को उनके हाल पर छोड़ दिया। भाजपा ही सच्चे अर्थों में पसमांदा मुसलमानों की हितैषी साबित हुई है। उक्त बातें अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मालिक ने कहीं। वह ग्राम फतेहपुर देव में आयोजित पसमांदा मुस्लिम सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।


              जावेद मलिक ने रविवार को पसमांदा मुस्लिम सम्मेलन में हजारों की संख्या में आये पसमांदा मुसलमानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पसमांदा मुसलमान हाशिये पर आप आ चुका था पर जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है तबसे पसमांदा समाज का भरोसा मोदी में और गहरा हुआ है। आजादी के बाद से पिछले सत्तर साल में देश व प्रदेश में कांग्रेस, सपा समेत अन्य विपक्षी दलों ने पसमांदा मुस्लिमों को गुमराह किया है। इन दलों ने अपने फायदे के लिए मुस्लिम समाज का भरपूर इस्तेमाल किया है। सिर्फ वोट बटोरने के लिए मुस्लिम समाज को गुमराह किया जाता है। अब सही समय है अपने खोए हुए राजनीतिज्ञ सम्मान को वापस लाने का, पिछड़ेपन को दूर करने का, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकार ने बिना भेदभाव किए सबका साथ सबका विकास का नारा देते हुए पिछड़े मुस्लिम समाज को सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाते हुए पिछड़ेपन को दूर करने का काम किया है। जावेद मलिक ने कहा कि पसमांदा मुस्लिम समाज को अब किसी विपक्षी दल के बहकावे में नहीं आना है। यह पार्टियां सिर्फ़ गुमराह करके अपने फायदे के लिए सिर्फ मुस्लिम समाज का इस्तेमाल करते हैं और अपनी राजनीतिज्ञ रोटियां सेकते हैं। ये दल कभी भी आपके पिछड़ेपन को दूर नहीं कर सकते हैं। इन दलों को सिर्फ आपकी वोट चाहिए उसके बाद मुस्लिम समाज को भूल जाते हैं। मोदी सरकार ने बिना भेदभाव के मुस्लिम समाज को मुफ्त राशन, मुफ्त घर, मुफ्त शौचालय और पाँच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है।


               जावेद मलिक ने कहा कि आपकी भी ज़िम्मेदारी बनती है कि जिस तरह बिना भेदभाव के सरकार में पसमांदा मुसलमानों को हिस्सेदारी मिली है। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिला है। उसी तरह पसमांदा मुस्लिम समाज को भी आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम करना चाहिए। इससे यह सन्देश मोदी तक पहुंचे कि पसमांदा समाज की चिंता अगर आपने की है तो पसमांदा समाज ने भी वोट देकर आपका हक़ अदा किया है। देश का पसमांदा मुसलमान आज मोदी के साथ खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा। इस मौके पर पसमांदा मुस्लिम मंच के क्षेत्रीय अध्यक्ष गुलबहार चौधरी ने भी पसमांदा मुसलमानों के लिए किये गए कार्यों व सरकार कि योजनाओं से अवगत कराया। सम्मेलन को कार्यक्रम संयोजक डा अज़ीम शेख, अय्यूब मलिक, महामंत्री रईस मलिक, उपाध्यक्ष ज़रीफ मलिक, इसत्कार, डॉ. हबीब, सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox