
-लागोस से दोहा होते हुए दिल्ली आया था आरोपी, ट्रॉली बैग की बॉडी में छिपा रखी थी कोकीन
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा – दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को नशे के खिलाफ उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक विदेशी पर शक होने के बाद उसकी तलाशी ली गई तो ट्रॉली बैग की बॉडी में कोकीन की लेयर छिपाकर रखी गई थी जिसे पुलिस ने ढूंढ लिया और लाईबेरियाई निवासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को ट्रॉली बैग में 6 किलोग्राम के करीब कोकीन के बैग मिले जिनकी बाजार में कीमत 90 करोड़ के करीब बताई जा रही है। आरोपी लागोस से दोहा होते हुए दिल्ली पहुंचा था। पुलिस आरोपी के कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इसकी सप्लाई चेन को तोड़ा जा सके।
मिली जानकारी के अनुसार कस्टम अधिकारी ने बताया कि आरोपी लाईबेरिया का रहने वाला है और कतर एयरलाइन की फ्लाइट नंबर क्यूआर 578 से लागोस से दोहा होते हुए दिल्ली आया था। टर्मिनल 3 पर इमिग्रेशन क्लियरेंस के बाद वह ग्रीन चैनल को पार करने की कोशिश में था। इसी दौरान तैनात कस्टम की टीम ने रैंडम चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा और उसकी ट्रॉली बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कुछ भी नहीं मिला, लेकिन खाली बैग का वजन सामान्य से ज्यादा मिला। शक होने पर ट्रॉली बैग के लेयर्स उतारे गए तो प्लास्टिक बॉडी में कोकीन की लेयर मिली. जांच में यह फाइन क्वॉलिटी की कोकीन निकली जिसको जब्त करके कस्टम विभाग के अफसरों ने आरोपी के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी से अफसरों की टीम पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भारत में वह इसे कहां और किसे सप्लाई करने वाला था।





More Stories
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप