आईओसी में कश्मीर पर चीन के बयान पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आईओसी में कश्मीर पर चीन के बयान पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

-आईओसी की मीटिंग में कश्मीर पर पाकिस्तान के साथ आया चीन; भारत ने कहा- बेवजह बयानबाजी बर्दाश्त नहीं

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारत ने जम्मू-कश्मीर को लेकर दिए गए चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। पाकिस्तान में हुए इस्लामिक सहयोग सगंठन की बैठक में दिए यांग के बयान को खारिज करते हुए भारत ने इसे अनावश्यक करार दिया है।
                विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से जुड़ा मुद्दा पूरी तरह से देश का आंतरिक मामला है। चीन सहित किसी भी देश को इस पर बयान देने या दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। बागची ने कहा कि इन देशों को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि भारत अपने आंतरिक मुद्दों पर किसी भी तरह के पब्लिक जजमेंट से परहेज करता है।
                मंगलवार को आईओसी की बैठक को संबोधित करते हुए चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा था कि कश्मीर समेत दूसरे विवादों के समाधान के लिए चीन इस्लामी देशों के प्रयासों का समर्थन जारी रखेगा। हमने कश्मीर के मुद्दे पर अपने इस्लामिक दोस्तों की पुकार को फिर से सुना। चीन भी वैसी ही इच्छा रखता है। आईओसी के विदेश मंत्रियों की 48वीं काउंसिल की बैठक गुरुवार को इस्लामाबाद में खत्म हुई। वांग इसी हफ्ते भारत दौरे पर आने वाले हैं। हालांकि, दौरे की तारीख को लेकर विदेश मंत्रालय ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।
              आईओसी के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने कहा था कि भारत ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया, क्योंकि उसे हमारी तरफ से किसी तरह का दबाव महसूस नहीं हुआ। इमरान ने जम्मू-कश्मीर और फिलिस्तीन में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों की बात करते हुए कहा कि दुनियाभर में हम मुसलमान 1.5 अरब हैं, लेकिन हम यहां के लोगों के लिए कुछ नहीं कर पाए। हमने कश्मीर और फिलिस्तीन के लोगों को निराश किया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox