अवैध कोचिंग सेंटर की तरह अवैध पार्किंग व यूनिपोल पर कार्रवाई करे मेयर: थान सिंह यादव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अवैध कोचिंग सेंटर की तरह अवैध पार्किंग व यूनिपोल पर कार्रवाई करे मेयर: थान सिंह यादव

-सड़को फुटपाथों पर अवैध यूनिपोलो से दुर्घटना की आशंका: पंचायत संघ

नई दिल्ली/ –  दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने मेयर राजेंद्र नगर की घटना से सबक लेते हुए अवैध पार्किंग और अवैध विज्ञापन होर्डिंग के खिलाफ भी अभियान शुरू करने की पहल की है। उन्होंने कहा कि मेयर को खुद जांच कर संबंधित विभाग के अधिकारियों और माफियाओं के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। अगर मेयर इस दिशा में कार्रवाई नहीं करते, तो यह समझा जाएगा कि यह कार्य उनकी मिलीभगत से हो रहे हैं।

थान सिंह यादव ने कहा कि अवैध यूनिपोल और अवैध पार्किंग के कारण फुटपाथ और सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है और दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा, इनकी वजह से नगर निगम के राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में यूनिपोल और अवैध पार्किंग की बाढ़ आई हुई है और इसकी जवाबदेही मेयर और अधिकारियों की तय होनी चाहिए।

दिल्ली नगर निगम से पहले एक आरटीआई के माध्यम से सवाल किए गए थे, लेकिन जवाब वेबसाइट पर बताकर पल्ला झाड़ लिया गया। वहीं, अवैध यूनिपोल की जानकारी होने के बारे में विभाग ने अनभिज्ञता जताई, जिससे यह साबित होता है कि विभाग की मिलीभगत से यह सब कार्य हो रहा है।

दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने माननीय उपराज्यपाल से दिल्ली में अवैध विज्ञापन होर्डिंग और अवैध पार्किंग को लेकर एक कमेटी गठित कर इनके खिलाफ कार्रवाई और सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox