अरविंद केजरीवाल को एलजी ने दिया पहला झटका, रोकी फाइलें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अरविंद केजरीवाल को एलजी ने दिया पहला झटका, रोकी फाइलें

-सिंगापुर दौरे को लेकर आ सकती है रूकावट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- हाल ही में दिल्ली के उपराज्यपाल बने विनय कुमार सक्सेना व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, एलजी ने सीएम अरविंद केजरीवाल की कुछ फाइलों को अपने पास रोक लिया है। इसकी वजह से अरविंद केजरीवाल के आगामी सिंगापुर दौरे में रूकावट आ सकती है।
              सूत्रों के हवाले से बताया है कि एलजी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कुछ फाइल्स को तीन सप्ताह से रोक रखा है। बताया जा रहा है कि ये फाइलें केजरीवाल के सिंगापुर दौरे के लिए अहम हैं। वह ’वर्ल्ड सिटीज समिट’ में दिल्ली मॉडल पर बोलने के लिए सिंगापुर जाने की तैयारी में हैं। 31 जुलाई से 3 अगस्त के बीच यह सम्मेलन होना है।
             सूत्रों ने बताया, ’’सिंगापुर के उच्चायुक्त सिमोन वांग ने हाल ही में अरविंद केजरीवाल को इस सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया था। इससे जुड़ी फाइलें पिछले तीन सप्ताह से एलजी हाउस के पास लंबित हैं। आमतौर पर मुख्यमंत्री के दौरों से संबंधित फाइलें 1-2 दिन में लौटा दी जाती है। लेकिन इस बार इन्हें 3 सप्ताह से रोककर रखा गया है।’’

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox