दिल्ली में तीन दिन बाद होगी झमाझम बारिश, 27 जून को दिल्ली में दस्तक देगा मानसून

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में तीन दिन बाद होगी झमाझम बारिश, 27 जून को दिल्ली में दस्तक देगा मानसून

-मौसम विभाग ने किया दावा, उमस व गर्मी से निजात दिलायेगा मानसून

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- पिछले हफ्ते बारिश और ठंडी हवाओं ने दिल्ली के मौसम को सुहाना बना दिया था। अब एक बार फिर लोग गर्मी और उमस से परेशान हो गए हैं। तापमान बढ़ने से लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। ऐसे में दिल्लीवासियों के लिए मौसम विभाग से राहत भरी खबर आई है। विभाग की मानें तो 27 जून तक मानसून दिल्ली में दस्तक दे देगा और छह जुलाई तक पूरे देश में इसका प्रसार हो जाएगा। इससे कई दिनों तक तेज बारिश होने के आसार हैं। यानी दिल्ली को बारिश के लिए केवल तीन से चार दिन का इंतजार करना होगा।
             मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को सामान्य हवा के साथ साफ आसमान रहेगा और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। जिसके चलते लोग खगोलिय घटना का नजारा ले सकेंगे। अगले तीन दिनों के लिए हवा की गुणवत्ता ’मध्यम’ या ’संतोषजनक’ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इसी बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार सुबह मध्यम श्रेणी में रही।
               दिल्लीवासियों को अगले तीन दिन तक उमस भरी गर्मी झेलनी होगी। इस दौरान तापमान के 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। तीन दिन बाद हवा की दिशा में बदलाव होगा और फिर से बारिश शुरू होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और मानसून पूर्व मौसमी गतिविधियों के चलते पिछले हफ्ते बारिश ने गर्मी से काफी हद तक निजात दिलाई थी। मगर बारिश का क्रम टूटते ही एक बार फिर से लोगों को उमस भरी गर्मी सहनी पड़ रही है।
              हालांकि दिल्ली में पिछले साल मानसून ने देर से दस्तक दी थी। जून के आखिरी हफ्ते में आने वाला मानसून 13 जुलाई को राजधानी पहुंचा था। यह 19 साल में सबसे देरी से आने वाला मानसून था। इस साल भी लोगों को भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़ों व गर्म हवाओं को झेलना पड़ा है। अधिकतम तापमान इस बार 49 डिग्री तक पहुंच गया था। ऐसे में लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox