अमानतुल्लाह खान के घर हुई छापेमारी पर बोले केजरीवाल, कहा- अगर कुछ मिला होता तो मुझे छोड़ देते?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमानतुल्लाह खान के घर हुई छापेमारी पर बोले केजरीवाल, कहा- अगर कुछ मिला होता तो मुझे छोड़ देते?

मानसी शर्मा /- ईडी की छापेमारी के बाद  आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान दोनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया केस में पिछले हफ्ते की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के जज बार-बार पूछ रहे थे कि कोई तो सबूत दो, इनके पास मनीष सिसोदिया के खिलाफ एक भी सबूत नहीं था। इसका मतलब सारे केस झूठे हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पिछले 2 साल में इन्होंने हमारे मंत्रियों को गिरफ्तार करना शुरू किया, बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया। सुप्रीम कोर्ट में पिछले हफ्ते जो सुनवाई हुई, उसमें मनीष सिसोदिया के मामले में जज बार-बार कह रहे थे कि कोई सबूत तो दो। एक भी सबूत पेश नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी को चैलेंज करता हूं, एक पैसे का भी कुछ मिला हो तो बताओ। आपको लगता है अगर कुछ मिला होता तो मुझे छोड़ देते?

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने आपविधायक अमानतुल्ला खान के दिल्ली के ठिकानों पर छापेमारी की। आप नेता के घर के बाहर पुलिस और सेना के जवान तैनात किए गए है। बता दें कि यह कार्रवाई ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग में की है।

ईडी क रडार पर आया आप का एक और नेता

दरअसल मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी कई महीनों से गहनता से इसकी जांच मे लगी है। सबसे पहले इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदियो को गिरफ्तार किया। उसके बाद सत्येंद्र जैन और अब हाल ही में संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। संजय सिहं से इस मामले में पूछताथ की जा रहे है। कोर्ट ने संजय सिंह को 5 दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिये है। इस बीच अब आप के एक और नेता यानी विधायक अमानतुल्ला खान के घर आज सुबह छापा मार दिया। फिलहाल उनके पर ईडी की छापेमारी जारी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox