अब द्वारका उपनगरी में वरिष्ठ नागरिको व महिलाओ को मिलेगी मुफ्त कैब की सुविधा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब द्वारका उपनगरी में वरिष्ठ नागरिको व महिलाओ को मिलेगी मुफ्त कैब की सुविधा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में लाॅक डाउन को देखते हुए बुजुर्गों व महिलाओं का हो रही परेशानी पर संज्ञान लेते हुए द्वारका पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस व महिन्द्रा लाॅजिस्टिक के बीच बुजुर्गों व महिलाओं को मुफ्त कैब उपलब्ध कराने का समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत अब आपातकालीन सेवा के रूप में द्वारका उपनगरी में मंहिन्द्रा लाॅजिस्टिक वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं को मुफ्त कैब सेवा देगी। ताकि उन्हे लाॅक डाउन के दौरान कोई परेशानी न हो। समझौते के तहत महिन्द्रा लाॅजिस्टिक की अलीट मोबिलिटी के तहत पांच कैब उपलब्ध करायेगी।

द्वारका डीसीपी अंटो अलफोंस ने उप नगरी के लिए पांच कैब को हरी
झंडी दिखाकर किया रवाना।


रविवार को द्वारका में डीसीपी अंटो अलफोंस ने हरी झंडी दिखाकर उप नगरी के लिए पांच कैब के बेड़े की फ्री कैब सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि उन्हे बड़ी खुशी का अहसास हो रहा है कि हम अपने बुजुर्गों व महिलाओं की सेवा में काफी कुछ कर रहे हैं ताकि इस लाॅक डाउन में उन्हे किसी भी तरह की कोई तकलीफ ना हो। पुलिस बुजुर्गों को उनके घर पर आवश्यक सामान पंहुचाने का काम सुचारू रूप से कर रही है। तो अब महिन्द्रा लाॅजिस्टिक की फ्री कैब सेवा से बुजुर्गों को और भी फायदा होगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए उपनगरी में बुजुर्गों को आने-जाने में काफी असुविधा हो रही थी और कोई साधन भी नही था। उनके साथ अनेकों ऐसे कारण है जैसे किसी बिमारी से पीड़ित होना या अचानक बिमार हो जाना या फिर रूटीन चैकअप के लिए जाना। ऐसे में कई बुजुर्ग तो कैब या दूसरे साधनों का खर्चा उठाने में भी असमर्थ है तो उनके लिए यह सेवा एक वरदान का काम करेगी। उन्होने महिन्द्रा लाॅजिस्टिक का आभार जताते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में उनका यह कदम बुजुर्गों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा और हम अपना एक फर्ज उनके प्रति और निभा पाने में समर्थ होंगे। उन्होने बताया कि यह कैब सर्विस सुबह 8.00 बजे से शाम 8.00 बजे तक होगी और रात में एक कैब हमेशा हाजिर रहेगी। उन्होने बताया कि ये कैब पीएस सैक्टर-23 द्वारका, पीएस द्वारका साउथ, सैक्टर-9, फैसिलिएशन सैंटर , सैक्टर-6 व 10 की मार्किट, पीएस द्वारका नार्थ , सैक्टर-17 और डीसीपी आॅफिस सैक्टर पर उपलब्ध रहेंगी। उन्होने इसके लिए एक हैल्पलाईन नंबर भी जारी किया जिसके जरीये बुजुर्ग इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। हैल्पलाईन नंबर है-9773527222. उन्होने इस अवसर पर सीजीएचएस फेडरेशन द्वारका के सहयोग की भी सराहना की जिसके प्रयास से यह योजना मूर्त रूप ले पाई। उन्होने इस योजना के लिए सभी का आभार प्रकट किया और लोगों से अनुरोध किया कि वो इस सेवा को सुचारू रखने में अपना पूरा योगदान दें। साथ ही उन्होने कहा कि इस सेवा को देने वाले व इसका उपयोग करने वाले सोशल डिस्टेंसिंग व माॅस्क का जरूर ध्यान रखें। उन्होने महिलाओं से बेझिझक इस सेवा का उपयोग करने की सलाह दी और यह आश्वासन दिया कि महिलाओं के लिए यह सेवा पूरी तरह से सुरक्षित है। लेकिन साथ ही उन्होने यह भी कहा कि घर से तभी निकले जब बहुत आवश्यक हो वर्ना घर में ही रहे, सुरक्षित रहें। लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की काफी सराहना की है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox