अनलाॅक डाउन में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए नजफगढ़ वार्ड में चलाया गया सैनिटाइजेशन अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अनलाॅक डाउन में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए नजफगढ़ वार्ड में चलाया गया सैनिटाइजेशन अभियान

-साफ-सफाई जिम्मेदारी हमारी, मिलकर हराएंगे कोरोना महामारी-स्लोगन के साथ पार्षद कर रहे साफ-सफाई परनिरंतर काम
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद अनलाॅक हो रही दिल्ली के तहत नजफगढ़ वार्ड में बिमारी से पूरी तरह से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार जारी साफ-सफाई अभियान का एक और दौर चलाया। जिसके तहत नजफगढ़ बाजार व नजफगढ़ फिरनी तथा कालोनियों में घरों, सड़कोों व नालियों को सैनिटाइज किया गया।
                    इस अवसर पर पार्षद मीना तरूण यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी की मदद से हम कोरोना को हराने में कामयाब रहे है और अगर हम चाहते है कि यह बिमारी दौबारा नही आये तो हमें कोरोना नियमों के तहत माॅस्क लगाकर ही रहना होगा। साथ ही हमे दो गज की दूरी का भी पालन करना होगा। हमें अपने धरों व आसपास सफाई पर ध्यान देना होगा और हाथों को सैनिटाइज व धोने के कार्य को जारी रखना होगा। तभी हम कोरोना से निजात पा सकेंगे।
उन्होने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद अनलाॅक हो रही दिल्ली से हमे कोरोना का पूरी तरह से सफाया करना है। इसके लिए निगम कर्मचारी व पार्षद तथा क्षेत्र की जनता पूरी निष्ठा के साथ काम रही है। क्योंकि कोरोना की बिमारी से हम मिलकर ही निपट सकते है यह किसी एक का काम नही है। इस मौके पर समाजसेवी तरूण यादव ने लोगों को माॅस्क भी बांटे और लोगों से बच्चों की सुरक्षा करने की अपील भी की और कहा अभी कोरोना का संकट टला नही है अतः घर मंे रहे सुरक्षित रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox