
मानसी शर्मा /- अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी पर अमेरिका में रिश्वत देने और धोखधड़ी करने के आरोप लगे हैं। इस मामले में अमेरिकी कोर्ट ने गौतम अडानी समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ अरेस्ट वारेंट भी जारी किया गया। अब इस मामले को लेकर भारत में राजनीति शुरु हो गई है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अडानी के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा है कि “अब यह अमेरिका में बिल्कुल स्पष्ट और स्थापित हो चुका है कि अडानी ने भारतीय कानून और अमेरिकी कानून दोनों को तोड़ा है।
पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने साधा निशाना
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “अब यह अमेरिका में बिल्कुल स्पष्ट और स्थापित हो चुका है कि अडानी ने भारतीय कानून और अमेरिकी कानून दोनों को तोड़ा है। अमेरिका में उन पर अभियोग लगाया गया है। मुझे आश्चर्य हो रहा है कि अडानी इस देश में एक स्वतंत्र व्यक्ति की तरह क्यों घूम रहे हैं। मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया गया है। अडानी ने जाहिर तौर पर 2000 करोड़ रुपये का एक घोटाला किया है और संभवतः कई अन्य घोटाले किए हैं, लेकिन वह बेखौफ घूम रहे हैं। हम इसे बार-बार दोहरा रहे हैं। यह इस बात की पुष्टि है कि हम क्या कह रहे हैं, प्रधानमंत्री अडानी को बचा रहे हैं और प्रधानमंत्री अडानी के साथ भ्रष्टाचार में शामिल हैं।”
शीतकालीन सत्र में उठेगा मुद्दा
बता दें, राहुल गांधी समेत उनके साथ गठबंधन में अन्य साथी संसद के शीतकालीन सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “हम इस मुद्दे को उठा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष के तौर पर यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं इस मुद्दे को उठाऊं। पीएम मोदी 100% इस आदमी की रक्षा कर रहे हैं। इस आदमी ने भ्रष्टाचार के जरिए भारत की संपत्ति हासिल की है। वह भाजपा को समर्थन देते हैं, हम इसे दोहराएंगे। जेपीसी हमारी मांग है लेकिन हम चाहते हैं कि अडानी को गिरफ्तार किया जाए। लेकिन हम जानते हैं कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री अडानी का समर्थन करते हैं, वह उनके संरक्षक हैं।”





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।