
मानसी शर्मा / – लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और राहुल गांधी के करीबी नेता अजय कपूर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया है. अजय राय का कांग्रेस के साथ 35 साल का सफर अब खत्म हो गया है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तीन बार के विधायक रहे अजय कपूर अब भाजपा शामिल हो गए हैं. बीजेपी में शामिल होने के बाद अजय कपूर ने कहा कि आज का दिन पुनर्जन्म की तरह, देश के प्रधानमंत्री मोदी के परिवार में शामिल होकर अभिभूत हूं. बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी अजय कपूर को शामिल करवाया.
भाजपा में शामिल होने से पहले अजय कपूर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेजा. उन्होंने लिखा- निवेदन है कि मैं लगातार 35 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की निरंतर निस्वार्थ भाव से सेवा करता आ रहा हूं. अब मैं अपने पद एवं पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं. आप से अनुरोध है कि आप मेरे इस्तीफे को स्वीकार करने की कृपा करें.





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”