कांग्रेस ने महिलाओं से किए 5 बड़े वादे, गरीब परिवार की हर महिला को मिलेगा 1 लाख रुपए 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस ने महिलाओं से किए 5 बड़े वादे, गरीब परिवार की हर महिला को मिलेगा 1 लाख रुपए 

मानसी शर्मा / –  लोकसभा चुनाव को बस चंद महीने ही रह गए हैं. सियासी दल लुभावनी घोषणांए के वोटर्स को रिझाने की तमाम कोशिशों में जुट गए हैं. इस बीच अब कांग्रेस ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा कर दी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि ‘नारी न्याय गारंटी’ के जरिए कांग्रेस 5 घोषणाएं कर रही है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया, ‘नारी न्याय गारंटी योजना के तहत पहली घोषणा महालक्ष्मी गारंटी है. इसके तहत हर गरीब परिवार की एक-एक महिला को सालाना 1 लाख रुपये की मदद दी जाएगी. दूसरी घोषणा ‘आधी आबादी पूरा हक’ है. इसके तहत केंद्र सरकार के स्तर पर होने वाली नई भर्तियों में आधे से ज्यादा पर महिलाओं का अधिकार होगा

 मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया, ‘तीसरी घोषणा ‘शक्ति का सम्मान’ है. इसके तहत आंगनवाड़ी, आशा और मध्याह्न भोजन कार्यकर्ताओं की मासिक आय में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना किया जाएगा. चौथी घोषणा ‘अधिकार मैत्री’ है. इसके तहत महिलाओं के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए हर पंचायत में एक पैरालीगल नियुक्त किया जाएगा. उनके अधिकार और उनकी मदद करें. पांचवीं घोषणा ‘सावित्रीबाई फुले छात्रावास’ है. भारत सरकार जिला मुख्यालयों पर कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक छात्रावास का निर्माण करेगी. पूरे देश में इन छात्रावासों की संख्या दोगुनी की जाएगी.’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox