
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- हरियाणा के अंबाला में आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर एक मैराथन की शुरुआत की। इस मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि इस अभियान से देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलेगा।
देशभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने पर जोर
मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि पूरे देश में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो लोगों में देशभक्ति का भाव पैदा करेंगे और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर देंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की भी बात की। ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत बच्चों को 8वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर एक पेड़ दिया जाएगा और 12वीं कक्षा में पेड़ की स्थिति के आधार पर उन्हें अंक दिए जाएंगे।
हुड्डा के बयान पर पलटवार
मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने हरियाणा में 15 अगस्त के बाद स्कूली बच्चों के गुड मॉर्निंग की जगह जय हिंद कहने के फैसले का स्वागत किया और इसे देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने वाला बताया। हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में केवल शुरुआत की है, जबकि भाजपा के शासन में कुछ चीजें समाप्त हो रही हैं। आम आदमी पार्टी द्वारा हरियाणा में आयोजित जनसभाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि पार्टी का हरियाणा में कोई खास अस्तित्व नहीं है।





More Stories
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत
उजवा कृषि विज्ञान केंद्र में किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी होने पर कार्यक्रम
मशरूम उत्पादन से किसानों की आय और रोजगार बढ़ाने की अपार संभावनाएं : हरी कल्लीकट
गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में मनाई सरदार पटेल की जयंती