अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मानव उत्थान सेवा द्वारा भव्य योग शिविर आयोजित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मानव उत्थान सेवा द्वारा भव्य योग शिविर आयोजित

-नियमित योग करने से मन व शरीर स्वस्थ रहता है - विधायक शिवचरण गोयल

नई दिल्ली/अनिशा चौहान/ – 10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में पंजाबी बाग स्थित रेलवे कॉलोनी पार्क में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अध्यात्मिक गुरु व सुविख्यात समाजसेवी श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योगाचार्य श्री अजय राणा जी ने उपस्थित योग प्रेमियों को योग से स्वस्थ कैसे रहे, उसकी विधिवत जानकारी दी तथा नियमित रूप से करने वाले योग अभ्यास जैसे प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, वज्रासन, सर्पासन, मर्कटासन, नौकासन जैसे अन्य योग की जानकारी दी और प्रशिक्षित किया। योगाचार्य के साथ सहयोगी राजेश कुमार, राधा बहन व सितार वादक सुरेंद्र कुमार भी मंच पर मौजूद रहे। शिविर में भारी संख्या में बच्चे, नौजवान सहित बुजुर्ग लोगों ने पहुँच कर शिविर से लाभ उठाया।

शिविर में बतौर मुख्य अतिथि मोतीनगर विधानसभा के विधायक शिवचरण गोयल पहुंचें।   माननीय गोयल जी ने शिविरार्थियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा यह योग शिविर वास्तव में महान कार्य है। लोगों में संस्कार पैदा करने वाली इस समिति ने वास्तव में सेवा और राष्ट्र भक्ति का एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग बहुत जरूरी है।

योग कार्यक्रम में पहुँचे सभी अतिथियों का समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ व फूल मालाओं द्वारा स्वागत किया गया I शिविर में पहुंचे अतिथि रूप में डीएमआरसी से चीफ कंट्रोलर जोगिंदर दलाल, स्टेशन प्रबन्धक दीपक धिमान, एनएचआरयू के सदस्य सोनू यादव, समिति के महासचिव आनंदी प्रसाद जी, संस्था के वरिष्ठ महात्मा हरी संतोष आनंद जी, महात्मा सत्यबोधा नंद जी, महात्मा प्रेम पराग आनंद जी, महात्मा अवधेशानंद जी,महात्मा आत्मसंयुक्तानंद जी, महात्मा गीतिका बाई जी,मानव सेवा दल के महानिदेशक ओमप्रकाश यादव जी, भूतपूर्व महानिदेशक दीनदयाल गोयल जी, शंकर भाई, संध्या बहन, कोर्डिनेटर सुशील कुमार, नवीन सिंघल, शंकर शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम समन्वयक राहुल प्रजापति रहे और मंच संचालन ज्योति शर्मा ने किया। मानव उत्थान सेवा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी देशवासियों और शिविर में आये सभी शिविरार्थियों को इस योग दिवस की शुभकामनाएं दी।


About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox