
नई दिल्ली/अनिशा चौहान/ – 10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अध्यात्म योग संस्थान द्वारका द्वारा विभिन्न स्थानों चलाए गए पाच दिवसीय निशुल्क ओनलाइन ओनलाइन योग प्रशिक्षण शिविरों का आज द्वारका सै.18 में संपन्न हुआ। ये शिविर 17 जून चल रहे थे।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रमेश कुमार योगाचार्य ने कहा कि इस बार योग दिवस का विषय – योग स्वयं और समाज के लिए ” है इसलिए सर्वप्रथम पहले योग के द्वारा स्वयं को जानना चाहिए स्वयं को स्वस्थ और प्रसन्न रखना चाहिए उसके उसके बाद समाज कल्याण के कार्य करे और समाज को स्वस्थ और निरोग बनाने का प्रयत्न करें। जिससे मानव जीवन की उन्नति हो सके, अक्सर यह पाया गया है कि जिस देश के नागरिक योग नहीं करते हैं वहां पर ज्यादा लड़ाई, झगड़ा, दंगा, फसाद होते हैं। इसलिए सभी देशों के नागरिकों को योग का अभ्यास करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री कमलेश शास्त्री मॉडल बाल कल्याण अधिकारी ने भारत के प्रत्येक घर में योग को प्रचरित करने पर बल दिया। योग द्वारा ही गांव, शहर, राज्य, देश और विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है।


कार्यक्रम में योग प्रोटोकॉल
योगाभ्यास प्रातः 7 बजे से 08 बजे तक देवेंद्र योगाचार्य ने कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आचार्य योगेश गुरुकुल महाविद्यालय, सतपाल यादव, संदीप यादव, गजराज सिंह दीपक कुमार, सोहम यादव ऋषिपाल आर्य, रामधन, हेमचंद्र रोहिल्ला, नरेश तहलान, आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी का द्वारा धन्यवाद ज्ञापन संस्था के महासचिव अनिल बलयान ने किया।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत