नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ शिव कुमार यादव/ भावना शर्मा/- बुराड़ी के प्रधान एनक्लेव मैं स्थित बाबा मोहन राम मां काली मंदिर की टीम भी लगातार पिछले 15 दिनों से जरूरतमंदों को भोजन परोस रही है। बाबा खारी कुंड वाले की प्रेरणा वगद्दी नशी दीदी दयावती के आशीर्वाद से यह पुनीत कार्य चल रहा है।

इसमें मुख्य रूप से दीपक त्यागी हार्डवेयर वाले ने जिम्मेदारी उठा रखी है जबकि मदन गोपाल, निशांत कुमार, विक्की नारायण, सोनू भाई हार्डवेयर, शाहूजी व मिंटू गोयल आदि पूरे तन मन धन से सेवा करने में लगे हैं। इस बारे में वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश व दीपक त्यागी ने बताया कि इस समय कोरोना जैसी महामारी से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार केवल सोशल डिस्टेंसिंग है। जितना लोग अपने घरों में रहेंगे। उतना ही इस बीमारी से बचे रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी टीम पूरी तरह से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए जरूरतमंदों को साफ सुथरा पोस्टिक भोजन परोस रही है। मंदिर टीम आपसी सहयोग कर रोजाना 500 लोगों को खाना खिला रही हैं। हमारी सभी से अपील है की कोरोना से लड़ने में जुटे सभी डॉक्टर, नर्स, पत्रकार, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस, सफाई कर्मी व इससे जुड़े प्रशासनिक अधिकारियों को हम धन्यवाद करें क्योंकि यह लोग दिन-रात अपनी जान जान की परवाह किए बिना हमारी सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। हमें कम से कम इनकी सुरक्षा का ध्यान जरूर रखना चाहिए।


More Stories
BRG के धावक राजेश रघुवंशी ने चंदर नाहन झील ट्रेक सफलतापूर्वक किया पूरा, बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान
रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन
स्विमिंग पूल में योग कर तैराकों ने दिया स्वास्थ्य का संदेश!
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
ऊषा चेतन स्मृति आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में उमड़े मरीज, 275 का उपचार
हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान