पहुंचने का झांसा देकर विदेशी युवती युवक से ठगे पांच लाख

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
December 16, 2025

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पहुंचने का झांसा देकर विदेशी युवती युवक से ठगे पांच लाख

उत्तराखंड/ऋषिकेश/- एक युवक ने विदेशी युवती से दोस्ती के चक्कर में पांच लाख दो हजार रुपये गंवा दिए। युवक की दोस्ती फेसबुक फ्रेंड के माध्यम से हुई थी। इसके बाद युवती ने भारत पहुंचने का झांसा देकर कई बार में पांच लाख दो हजार रुपये ठग लिए।
श्यामपुर हाट के समीप रहने वाले वीरेंद्र सिंह राणा पुत्र अख्तर सिंह राणा के अनुसार फेसबुक के जरिए करीब एक माह पहले एंजलिना नामक युवती से दोस्ती हुई थी। एंजलिना ने स्वयं को इंग्लैंड की निवासी बताया थी। मैंसेजर से शुरू हुई बातचीत के बाद दोनों ने एक-दूसरे को अपने-अपने व्हाट्सअप नंबर दिए। इसके बाद दोनों की बातचीत बढ़ गई और एंजलिना ने वीरेंद्र से मिलने की इच्छा जताई और 21 अक्टूबर को भारत पहुंचने की बात कही। इसके लिए युवती ने पीड़ित को फ्लाइट का टिकट भी भेजा। टिकट देख कर वीरेंद्र को विश्वास हो गया। एंजलिना ने 21 अक्टूबर की दोपहर फोन पर कहा कि वह नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुकी है, लेकिन उसके पास जो सामान है, उस पर 68 हजार रुपये कस्टम ड्यूटी लग रही है। इसके लिए वीरेंद्र ने 68 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद शाम को युवती ने दोबारा फोन किया और 1 लाख 26 हजार रुपये फिर भेजने को कहा। वीरेंद्र ने यह रकम भी ट्रांसफर कर दी। इसके बाद युवती ने इंग्लैंड की करेंसी छुड़वाने के लिए दो लाख 98 हजार रुपये मांगे। वीरेंद्र ने वह रुपये भी दे दिए। इसके बाद विदेशी महिला ने अपने तीनों व्हाट्सअप नंबर से पीड़ित को ब्लॉक कर दिया और अपने सभी नंबर स्विच ऑफ कर लिए। ठगी का एहसास होने पर वीरेंद्र सिंह राणा ने सोमवार को श्यामपुर पुलिस चैकी में तहरीर दी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox