नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली का मौसम तेजी से बदलने लगा है। सुबह शाम में सर्दी का ज्यादा एहसास हो रहा है। जिसे देखते हुए आईएमडी ने इस बार दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी दी है। हालांकि, राजधानी में एक्यूआई की स्थिति कुछ सुधर नहीं रही है। आज भी दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया है।
नवंबर के महीने की शुरुआत से दिल्ली में सर्दी का एहसास होने लग गया है। इसी के साथ दिल्ली की हवा भी और अधिक जहरीली हो चली है। दिसंबर के महीने की शुरुआत के साथ ही अब मौसम भी तेजी से बदलने वाला है। अभी जो राजधानी में जहरीली धुंध छाई हुई है वह कोहरे में बदलने वाली है। मौसम विभाग ने जल्द ही दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी पड़ने का अलर्ट जारी किया है।

आज कितना है दिल्ली का एक्यूआई ?
दिल्ली में अभी भी साफ हवा के लिए इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि आज भी एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, आनंद विहार के आसपास आज सुबह जहरीली धुंध की परत छाई है। वहीं, इस इलाके का एक्यूआई 383 तक दर्ज किया गया है। ये ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रखा जाता है।
इसके अलावा, इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास भी ये धुंध की चादर देखी गई। यहां पर एक्यूआई 341 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। आज अलीपुर में 386, अशोक विहार में 392, आईटीओ में 394, लोधी रोड में 337, चांदनी चौक में 383, सिरीफोर्ट में 368, मुंडका में 396 और नेहरू नगर में एक्यूआई 389 दर्ज किया गया।

करवट लेने लगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में अभी से सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अभी तापमान गिरने वाला है। आने वाले दिनों में 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 22 से 23 नवंबर तक मौसम बदल सकता है। इसके अलावा मध्यम कोहरा रहने का अलर्ट भी जारी किया गया है।


More Stories
दिचाऊ कलां मेन रोड पर हुआ नया आम आदमी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन
सूत्र नेति से प्रदूषणजनित सिरदर्द व साइनस में राहत: डॉ. रमेश कुमार
मंदिर चोरी का खुलासा: लड्डू गोपाल की मूर्ति और सोने की बालियां बरामद
जयपुर ऑनर रन में BRG धावकों ने जीता दिल, बहादुरगढ़ में भव्य सम्मान समारोह
छत्तीसगढ़ विधानसभा में राष्ट्रगान और राज्यगीत के साथ अनादर, JCCJ ने जताई कड़ी आपत्ति
सीआईएसएफ रिटायर्ड कर्मियों के लिए बड़ी राहत, मदिरा सुविधा की राह हुई आसान