दिल्ली में युवक ने अवैध प्रेम संबंध में घर में घुसकर की महिला की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में युवक ने अवैध प्रेम संबंध में घर में घुसकर की महिला की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

-पंजाबी बाग इलाके की घटना, पुलिस ने दर्ज किया हत्या और खुदकुशी का मामला

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में शनिवार को अवैध प्रेम संबंध के चलते एक युवक ने घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी और फिर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस खौफनाक घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।
           

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 15 नवंबर की शाम एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पहली नजर में मामला प्रेस प्रसंग को लेकर हुए विवाद का लग रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जिला पुलिस आयुक्त दादरे भास्कर के मुताबिक उन्हें घटना की जानकारी शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम पंजाबी बाग स्थित बी ओल्ड स्लम क्वार्टर्स मकान नंबर-28 में पहुंची।

हत्या और खुदकुशी का मामला दर्ज
घर के अंदर पहुंचने पर एक कमरे में मुस्कार (24) गद्दे पर पड़ी हुई थी और दूसरे कमरे में घायल अवस्था में लहूलुहान हालत में नीरज पड़ा हुआ था। जांच करने पर पाया गया कि महिला के सिर पर गोली मारी गई थी और नीरज के सीने पर गोली लगी थी। पुलिस ने तुरंत मुस्कान और नीरज को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि नीरज का इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या और खुदकुशी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से पता चला कि मुस्कान का पड़ोगी पेशे से ड्राइवर है और पहले से ही शादीशुदा है।

2023 में मुस्कान की भी हुई थी शादी
पुलिस को सूत्रों ने बताया कि नीरज और मुस्कान के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के रिश्ते की चर्चा परिवार वालों तक भी पहुंच चुकी थी, लेकिन घरवालों ने 2023 में मुस्कान की शादी किसी और युवक से करा दी. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन बढ़ी और आखिरकार मुस्कान का तलाक हो गया। तलाक के बाद नीरज फिर से उसके संपर्क में आया और एक बार फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।

घर के अंदर से आई गोली चलने की आवाजें
शनिवार को नीरज मुस्कान के घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसने मुस्कान की छोटी बहन को 100 रुपये देकर बाजार से फल मंगाने भेज दिया और इसी बीच घर के दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद घर के अंदर से गोलियों की आवाज आई। पड़ोसियों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। मुस्कान के मामा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox