कोरोना पर भारत के कदमों की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की प्रशंसा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना पर भारत के कदमों की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की प्रशंसा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत द्वारा कोरोना महामारी से निपटने को लेकर उठाये जा रहे कदमों की प्रशंसा करते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन की दक्षिण पूर्वी एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा है कि भारत कोविड-19 को लेकर शुरुआत से ही सक्रियता बरत रहा है। भारत इसे लेकर अस्पतालों को तैयार करने, दवाइयों की व्यवस्था करने और जांच क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ लगातार अपनी तैयारियों और जवाबी मानकों को विस्तारित कर रहा है। 
डॉ. खेत्रपाल ने कहा, हम भारत में राज्यों के स्तर पर इन क्षमताओं में विभिन्नता से परिचित हैं। भारत जैसे बड़े क्षेत्रफल और बड़ी आबादी वाले देश में ऐसी स्थिति असामान्य नहीं है। जो उपाय किए गए हैं वे अक्सर सभी क्षेत्रों में समान रूप से पर्याप्त नहीं हो सकते हैं। क्षमताओं और प्रतिक्रिया को लेकर वृद्धि की भारत में निरंतर आवश्यकता बनी हुई है। 
यहां बता दें कि भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 11 लाख 92 हजार 915 हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 37,724 नए मामले सामने आए हैं और 648 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा देश में अभी तक इस महामारी की वजह से 28,781 लोगों की मौत हुई है। देश में चार लाख 13 हजार 892 मामले सक्रिय हैं और सात लाख 52 हजार 596 मरीज ठीक हुए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox