हिमेश रेशमिया मना रहे आज अपना 47वां जन्मदिन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हिमेश रेशमिया मना रहे आज अपना 47वां जन्मदिन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बाॅलिवुड/- आज मशहूर बॉलीवुड सिंगर, कंपोजर और एक्टर, हिमेश रेशमिया का जन्मदिन हैं, हिमेश हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं, जिन्हें उनके पहले डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया। चलिए हिमेश के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें…
हिमेश को लोग नाक से गाने वाला गायक कहकर मजाक उड़ाते रहे हैं। इस पर हिमेश कई बार बोल चुके हैं कि कोई चाहे कुछ भी कहे, लेकिन उन्हें अपनी नाक पर गर्व है क्योंकि इसकी वजह से ही उन्हें कई अवॉर्ड्स मिले हैं। बॉलीवुड में अपने यूनीक स्टाइल की वजह से मशहूर हिमेश के गाने ऐसे हैं जिनको सुनने के बाद आप अपने किसी खास को याद किए बिना नहीं रह सकते।


आशिक बनाया आपने, झलक दिखला जा जैसे सुपरहिट गाने बॉलीवुड को देने वाले हिमेश, दरअसल सिंगर नहीं बनना चाहते थे लेकिन अपने पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने संगीत को अपना करियर बनाया। हिमेश का पहला एलबम आप का सुरूर सबसे ज्यादा बिकने वाला एलबम है। हिमेश रेशमिया ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से की थी।
हिमेश रेशमिया लंदन के वेंबले स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय है। साल 2007 में हिमेश रेशमिया ने आप का सुरूर फिल्म के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बेसबॉल कैप पहने हुए हिमेश रेशमिया पर कई मीम्स सामने आए थे। तब कौतूहलवश लोग हिमेश को देखने थिएटर गए और वो फिल्म चल निकली।
हिमेश को बतौर संगीत निर्देशक सफलता फिल्म तेरे नाम से वर्ष 2003 में मिली थी। हिमेश ने अब तक 700 से ज्यादा गाने गाए है। साथ ही 120 गानों को कंपोज किया है। 

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox