Women Reservation bill :  बीजेपी हेडक्वार्टर में किया जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिलाओं द्वारा भव्य स्वागत ।

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

Women Reservation bill :  बीजेपी हेडक्वार्टर में किया जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिलाओं द्वारा भव्य स्वागत ।

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – देश में चारों ओर खुशी का माहौल बना हुआ है। लोकतंत्र के मंदिर संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पास हो गया। इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया जाएगा। आपको बता दें की प्रधानमंत्री का स्वागत भाजपा महिला मोर्चा करेगी। इस कार्यक्रम में पार्टी की लोकसभा और राज्यसभा की सभी महिला सांसदों के साथ-साथ महिला पदाधिकारी और दिल्ली-एनसीआर की महिला कार्यकर्ताएं शामिल होंगी। इस आरक्षण बिल के पास होने पर रेलवे और कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने भी अपनी खुशी जाहिर की

और उन्होंने कहा कि यह पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से महिलाओं के लिए एक बड़ा तोहफा है। मैं आज उन्हें उनके जन्मदिन (हिंदू कैलेंडर के अनुसार) पर बधाई देती हूं और उन्होंने देश की आधी आबादी को जो सम्मान दिया है, उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं।वहीं बीते दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचकर स्वयं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर आज होने वाले पीएम मोदी के स्वागत समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

साथ ही आपको बता दे की, किसी भी सांसद ने महिलाओँ के विरोध में वोटिंग नहीं की थी। राज्यसभा ने गुरुवार (21 सितंबर) को लोकसभा के साथ-साथ राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने के विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बिल के समर्थन में 214 सांसदों ने वोट किया।

बता दें, जहां लोकसभा में बिल के विरोध में 2 वोट पड़े, वहीं राज्यसभा में 0 वोट पड़ा। बिल पास होने के बाद राज्यसभा और लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। संसद के दोनों सदनों से महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद इसे अब राष्ट्रपति के पास साइन के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की स्वीकृति मिलने के बाद महिला आरक्षण बिल कानून बन जाएगा। हालांकि इसको लागू करने से पहले जनसंख्या गणना होगी और फिर परिसिमन लागू किया जाएगा। इसके बाद इसको अमल में लाया जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox