
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – परिणीती- राघव की शादी की चर्चा हर जगह हो रही है। हालांकि दोनों ने शादी को लेकर काफी प्राइवेसी रखी है। लेकिन इसके बाद भी कही -ना-कही से दोनों की फोटोज वायरल हो रही है। हाल ही में दोनों की एक गुरूद्वारा में बैठे की तस्वीरें सामने आई थी जिसमें परिणीति के हाथों में मेहंदी भी लगी नजर आ रही थी।
शादी की शुभ घड़ी अब करीब आ रही है। दोनों सितारे 23 सितंबर के दिन शादी रचाने वाले हैं। इससे पहले दिल्ली में सूफी नाइट और अरदास का प्रोग्राम रखा गया। जिसके बाद अब ये स्टार कपल अपनी शादी के लिए उदयपुर निकल गए हैं। जहां दोनों को परिवार संग दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
ये दोनों सितारे उदयपुर में परिजनों और करीबी रिश्तेदार के बीच शादी करने वाले हैं। नएक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा दिल्ली एयरपोर्ट पर सुर्ख लाल रंग के सूट में स्पॉट हुईं। अदाकारा की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आते ही छाने लगी हैं। फिल्म स्टार परिणीति चोपड़ा अपने मंगेतर राघव चड्ढा के साथ यहां पहुंची थीं। दोनों सितारे उदयपुर में होने वाली अपनी ग्रैंड इंडियन वेडिंग के लिए पहुंची थीं। अदाकारा परिणीति चोपड़ा के साथ उनके दूल्हे मियां राघव चड्ढा भी नजर आए। राघव चड्ढा का लुक इस वक्त हर किसी का अटेंशन खींच ले गया।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा