कोरोना हारेगा हम जीतेंगे-रजनी बाला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ स्थित एवरग्रीन पब्लिक स्कूल की चेयरमैन डा0 रजनी बाला ने कहा कि देश में कोरोना जल्द हारेगा और हम जीतेगें। उन्होने इस जीत के बाद लोग कैसे जश्न मनायेगे इसको एक चित्र के माध्यम से दर्शाया।
                                              उन्होने कहा कि लाॅक डाउन के दौरान उनके मन में यही चल रहा था कि हम अपने त्यौहारों पर कैसे खुशियां मनाते थे लेकिन एक कोरोना ने हमसे न केवल हमारी आजादी छीन ली बल्कि हमारे तीज-त्यौहारों की रौनक भी हमसे छीन ली। उन्होने इसी को लेकर भगवान गणेंश को अपना आदर्श मानते हुए एक चित्र बनाया है जिसमें कोरोना के खत्म हो जाने के बाद लोग अपनी खुशियां कैसे मनायेंगे को दर्शाया गया है। उन्होने कहा कि भारत में जिसतरह से इस बिमारी को हराने के लिए लोगों ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया है पूरे विश्व में कहीं नही दिखाई देता। हमने यह सिद्ध कर दिया कि हम देश के प्रति हमेशा एक है और एक रहेंगे। उन्होने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की ही नही बल्कि विश्व के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत बन गये है। आज पूरा विश्व उनका अनुकरण कर रहा है। देश को इस भयावह त्रासदी से बचाने के लिए वह प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करती है। और स्कूल के बच्चों से धर पर रहकर नई चीजें सीखने व अच्छे से पढ़ाई करने का भी उन्होने संदेश दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox