दिल्ली से फैल रहा बहादुरगढ़ व झज्जर में कोरोना, लोगों के आने जाने पर नही लग रही रोक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली से फैल रहा बहादुरगढ़ व झज्जर में कोरोना, लोगों के आने जाने पर नही लग रही रोक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/सिद्धार्थ राव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बहादुरगढ़ में दूसरा कोरोना पाॅजिटिव मिलने से शहर मे दहशत का माहौल बन गया है। हालांकि शहर में लोग पूरी तरह से लाॅक डाउन का पालन कर रहे है लेकिन फिर भी शहर में कोरोना ने अपनी दस्तक दे ही दी है। शहर के वार्ड 18 के अंतर्गत विवेकानंद नगर में एक कोरोना पाॅजिटिव का केस मिला है जो दिल्ली के एक निजी अस्पताल में फार्मासिस्ट की नौकरी करता है और नौकरी को लेकर रोजाना बहादुरगढ़ से दिल्ली के लिए अप-डाउन करता था।
                                              इस संबंध में बहादुरगढ़ अस्पताल के सीएमओ रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि दयानन्द नगर में रहने वाले शख्स में कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद पीड़ित को रात में ही पीजीआइ रोहतक रेफर कर भर्ती करा दिया गया है। वहीं पीड़ित की पत्नी भी शहर के सिविल अस्पताल में नर्स का काम करती है। जिसे देखते हुए उसे व अन्य परिजनों को जांच के लिए स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल लेकर गये है। सभी को आइसोलेट करके सैंपल लेने की कार्यवाही चल रही है। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। नगर परिषद भी मामले की गंभीरता को देखते हुए सजग हो गई है और पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया है। श्री पूनिया ने बताया कि दिल्ली की  ट्रेवल हिस्ट्री ने बहादुरगढ़ व झज्जर की परेशानी बढ़ा दी जिस पर अभी भी रोक नही लग पा रही है। लेकिन पुलिस के सख्त होने के बाद ही रैंडम सैंपल के जरिये यह केस सामने आ पाया अगर ऐसा नही हुआ होता तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। वहीं एसडीएम बहादुरगढ़ ने दिल्ली आने जाने वालों पर सिकंजा कसने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ बात की और स्थिति की समीक्षा की। इसके साथ ही विवेकानंद नगर में सर्वे करने के लिए शहरी क्षेत्र के सभी स्वास्थ्यकर्मियों को तलब किया गया है ताकि इस काम को जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। उधर झज्जर जिला में स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार अब तक कुल 5 कोरोना पॉजिटिव केस प्रमाणित हुए हैं। जिसमें झज्जर शहर में एक सब्जी विक्रेता, बहादुरगढ़ शहर में एक फार्मेसिस्ट तथा विगत दिनों गांव सुलोधा निवासी दिल्ली पुलिस के जवान जो कोरोना पॉजिटिव था, उसके माता-पिता व उसकी बेटी को आज कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि की गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox