दोहरे हत्याकांड के दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, दो फरार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दोहरे हत्याकांड के दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, दो फरार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-बुधवार को बुरारी क्षेत्र के वेस्ट कमल विहार में हुए दोहरे हत्याकांड के चार में से दो आरोपी बुरारी पुलिस के हत्थे चढ़ गये है। पुलिस ने यह मामला कुछ ही घंटों में सुलझातें हुए कुख्यात अनिल कुमार उर्फ स्वामी व अरमान अली को गिरफ्तार कर लिया है हालांकि वारदात में शामिल दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर बने हुए हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोकिपयों से हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिये हैं। पुलिस ने वारदात का मुख्य कारण क्षेत्र में दबदबे को लेकर बनी आपसी रंजिश को बताया है।
नाॅर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि बुधवार की शाम को पीसीआर को वेस्ट कमल विहार में गोली चलने की सूचना मिली थी और जब पुलिस मौके पर पंहुची तो वहां दो युवक अनुज और आनन्द निवासी मुकुंदपुर घायल अवस्था में पुलिस को मिले थे जिन्हे गोली लगी थी। लेकिन जब पुलिस उन्हे अस्पताल ले जा रही थी तो दोनो ने रास्ते में दम तौड़ दिया और अस्पताल में भी चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के दिन सद्दाम ने आनन्द से फोन पर बात की थी और दोनो एक-दूसरे को गाली दे रहे थे और फिर जनता विहार नाले पर मिलने की बात की। जब अनुज व आनन्द जनता विहार नाले पर पंहुचे तो उधर से अरमान व सद्दाम आ गये। आनन्द के साथ एक रोहित नामक युवक भी था। दोनों पक्षों में कहासूनी होने लगी और फिर बात मारपीट तक पंहुच गई। अनुज व आनन्द ने अरमान व सद्दाम पर हाॅकियों से हमला कर दिया। इसी बीच अरमान व सद्दाम ने जेब से पिस्टल निकाल लिये जिसे देख कर तीनों भागने लगे तो सद्दाम व अरमान ने अनुज व आनन्द को पकड़कर उन्हे गोली मार दी और फरार हो गये। रोहित ने पुलिस को काॅल की। एसीपी तिमारपुर ने इस मामले में तीन टीमों का गठन किया जिसमें पहली टीम में निरिक्षक इंवेस्टिगेशन अशोक, एएसआई प्रेमपाल, हवलदार राहुल त्यागी, राजीव तोमर व सिपाही दिनेश, दूसरी टीम में एसएचओ बुरारी सुरेश कुमार, एसआई रणविजय, एएसआई दिनेश, सिपाही प्रवीण, सवायम, अमित और तीसरी टीम स्पेशल स्टाफ के निरिक्षक सुनील कुमार, एसआई रोहित इंचार्ज साइबर सेल को अपराधियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। तीनों टीमों ने सर्विलांस व खबरियों के माध्यम से आरोपियों को पकड़ने की कार्यवाही शुरू की। और मिली जानकारी के तहत कुछ ही घंटों में आरोपी अनिल उर्फ स्वामी पुत्र जिले सिंह निवासी आजादपुर दिल्ली और अरमान अली पुत्र मोहन अली निवासी वेस्ट कमल विहार बुरारी दिल्ली को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि अरमान के खिलाफ पहले कोई मामला नही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अनिल उर्फ स्वामी एक आपराधिक प्रवृति का है जोकि एक बदनाम व अपराधी टाईप का प्रोपर्टी डीलर है और शालीमार बाग थाने का बीसी है तथा उसके खिलाफ 23 संगीन आपराधिक मामले चल रहे है। पुलिस ने आरोपियों से एक देस्सी पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि कमल विहार में दो प्रोपर्टी डीलरों में काफी समय से तनातनी चल रही थी जिसमें अनिल उर्फ स्वामी के साथ उसके सहयोगी अरमान, सद्दाम और साई हसन है तथा दूसरा डीलर मुकेश उर्फ बोना जोकि अभी हाल ही में जेल से छूट कर आया है के सहयोगी अनुज व आनन्द है के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस दोनो फरार आरोपी सद्दाम व सांईसन की तलाश कर रही है। हालांकि अनिल उर्फ स्वामी काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर बना हुआ बताया जा रहा था लेकिन बुरारी पुलिस द्वारा वारदात के मात्र कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़ने से लोगों का एकबार फिर पुलिस में विश्वास बन गया है। और स्थानीय लोगों ने डीसीपी अंटो अलफोंस की कार्य शैली की प्रशंसा की है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox