लूट की योजना बनाते तीन कुख्यात अपराधी चढ़े एएटीएस के हत्थे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लूट की योजना बनाते तीन कुख्यात अपराधी चढ़े एएटीएस के हत्थे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने उत्तमनगर के छठ घाट पर लूट की वारदात के लिए इक्ट्ठा हुए तीन कुख्यात लुटेरों को दबौचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस का कहना है कि तीनों बदमाश क्षेत्र में वारदात की योजना बना रहे थे लेकिन पुलिस ने पहले ही उन्हे पकड़कर एक वारदात होने से बचा लिया। पुलिस ने आरोपियों से दो लोडेड पिस्टल, दो चोरी की बाईक व चार चोरी के मोबाईल फोन बरामद किये हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि लाॅक डाउन के दौरान जेल बेल पर रिहा हुए तीन कुख्यात लुटेरों को द्वारका एएटीएस ने पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एएटीएस के एएसआई रणधीर सिंह, हवलदार जितेन्द्र व जगत सिपाही सोन व मनीष ने टीम वर्क में काम करते हुए उक्त बदमाशों को पकड़ा है। हवलदार जगत को एक गुप्त सूचना मिली थी कि लाॅक डाउन के दौरान जेल से जमानत पर छूटे अपराधी अनीस, आकाश व अजय किसी बड़ी वारदात के लिए हथियारों के साथ उत्तमनगर के विपिन गार्डन में बने छठ घाट पर शाम को इक्ट्ठा हो रहे है। तीनो ही अपराधी अनेकों मामलो में कई बार जेल जा चुके हैं। हवलदार ने यह बात अपने उच्च अधिकारियों को बताई। जिसपर एएटीएस के इंचार्ज निरिक्षक रामकिशन ने एक टीम बनाई और आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने सूचना के आधार पर छठ घाट पर अपना जाल बिछाया और आरोपियों के आने की इंतजार करने लगे। शाम पांच बजे के करीब छठ घाट पर एक ग्रे रंग की अपाचे मोटरसाईकिल पर तीन लोग आये जिन्हे पुलिस ने रूकने का इशारा किया। लेकिन जैसे ही वो भागने लगे तो पहले से पूरी तरह से तैयार पुलिस ने उन्हे दबोच लिया। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो अनीश व अजय के पास से दो फुली लोडेड पिस्टल बरामद हुए। पुलिस ने तीनो आरोपियों अनीश तहलान पुत्र लेट सतीश तहलान निवासी नंगली सकरावती नजफगढ़, अजय उर्फ पारा पुत्र लाल बाबु निवासी जेपी ब्लाॅक नंगली सकरावती नजफगढ़ व आकाश पुत्र ब्रिजमोहन निवासी राणाजी एंक्लेव नियर संतोषी माता मंदिर नजफगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस उनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी कुख्यात लुटेरे है और कई बार जेल जा चुके है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox