कोरोना से 2022 तक हालात हो पायेंगे सामान्य, गरीब देशों तक बनानी होगी वैक्सीन की पंहुच

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना से 2022 तक हालात हो पायेंगे सामान्य, गरीब देशों तक बनानी होगी वैक्सीन की पंहुच

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/विश्व/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कंप्यूटर जगत की अग्रणी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने चेताया है कि नया साल यानी 2021 भी कोरोना के साये में ही बीतेगा। हम 2022 में हालात सामान्य होने की कल्पना तब कर सकते हैं जब हम गरीब देशों तक वैक्सीन की पंहुच बना पाये। हालांकि ये काफी खुशी की बात है कि हमें 12 महीनों में ही कोरोना की वैक्सीन मिल गई।

अगली तिमाही में कई वैक्सीन मिलेंगी
एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में बिल गेट्स ने उम्मीद जताई कि अगले साल की पहली तिमाही में ही हमें वास्तव में कई वैक्सीन मिल जाएंगी। एमआरएनए, जिसे हमारे फाउंडेशन और अमेरिकी सरकार की एक शाखा 10 साल से फंड कर रही है, ने सबसे पहले परिणाम सबके सामने रखे। बिल गेट्स ने आगे कहा कि एमआरएनए वैक्सीन की थर्मोस्टैबिलिटी, लागत और मापनीयता उतनी अच्छी नहीं है, जितनी की एस्ट्राजेनेका, जॉनसन एंड जॉनसन और नोवावैक्स के लिए होगी। आज से पांच से दस साल बाद हमें मैच्योर एमआरएनए प्लैटफॉर्म मिल जाएगा और इससे उन समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

सीरम को वैक्सीन बनाने में गेट्स फाउंडेशन ने की मदद
बिल ने कहा कि जब आप एक महामारी से जूझ रहे होते हो तो ऐसी चुनौतियों का सामना करना आम बात है। सामान्य बाजार तंत्र दुर्लभ संसाधनों को ले जाएगा और अमीर देशों के लिए उसे उपलब्ध कराएगा और उन देशों के अमीर लोगों को ही वो संसाधन उपलब्ध होंगे। बिल गेट्स ने कहा कि अगर भारत जैसे देश में वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां स्थापित हो जाएंगी तो इस तरह वैक्सीन को पाने की होड़ में धोखाधड़ी कम होगी। इसलिए मुझे इस बात की खुशी है कि सीरम इंस्टीट्यूट कुछ गेट्स फाउंडेशन की और कुछ खुद की मदद से एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को बनाने की तैयारी में है। बता दें कि गेट्स फाउंडेशन ने सीरम इंस्टीट्यूट को गावी के जरिए 150 मिलियन डॉलर की मदद की है।

2022 तक सामान्य हो जाएंगे हालात
माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख के अनुसार 2021 में गर्मियों की छुट्टियों में ही अमीर देशों में हालात सामान्य हो जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां वैक्सीन की कवरेज ज्यादा होगी। बिल गेट्स ने कहा कि मेरा मानना है कि दुनिया में वायरस की मौजूदगी तो रहेगी ही, इसलिए हमें बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। हमें अभी कुछ समय तक मास्क पहनना होगा।
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर जैसे देशों ने काफी अच्छा काम किया है। हालांकि बिल गेट्स का मानना है कि 2022 की पहली तिमाही में हम सभी सामान्य हालात में रहने के लिए तैयार हो जाएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox