निगमायुक्त की एसीआर में मेयर की सलाह जरूरी करके प्रदान की गई और अधिक मजबूती-मेयर मधु आजाद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

निगमायुक्त की एसीआर में मेयर की सलाह जरूरी करके प्रदान की गई और अधिक मजबूती-मेयर मधु आजाद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गुरूग्राम की मेयर मधु आजाद ने हरियाणा सरकार द्वारा बुधवार को जारी महत्वपूर्ण आदेश में नगर निगमों के मेयरों को पावरफुल बना दिया है। इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज का मेयर ने धन्यवाद किया।
मेयर मधु आजाद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नगर निगमों के आयुक्तों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) मेयरों की सलाह से लिखे जाने के आदेश जारी किए हैं। इससे मेयर को शक्तियां मिली हैं। हालांकि एसीआर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रशासनिक सचिव ही लिखेंगे, लेकिन इससे पहले मेयर के साथ सलाह-मशविरा करना होगा। मेयर की राय जानने के बाद ही एसीआर लिखी जाएगी। मेयर ने कहा कि मेयर को एसीआर लिखने की पावर देने की मांग पिछले काफी समय से की जा रही थी। हरियाणा सरकार ने निगमायुक्त की एसीआर मेयर की सलाह पर लिखने का फैसला करके मेयर को और अधिक सशक्त और मजबूत बनाने का कार्य किया है।
मेयर मधु आजाद ने कहा कि सरकार गुरूग्राम के विकास के प्रति गंभीर है तथा नगर निगम गुरूग्राम आमजन से जुड़े कार्यों को करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। अब यह निर्णय लिया गया है कि विभिन्न वार्डों से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी लेने हेतु संबंधित वार्ड के कार्यकारी अभियंता एवं अन्य अधिकारी निगम पार्षदों के साथ सप्ताह में एक बार बैठक करेंगे। इसके अलावा, संयुक्त आयुक्त भी अपने जोन से संबंधित निगम पार्षदों के साथ 15 दिन में एक बार बैठक करके समस्याएं सुनेंगे तथा उनका समाधान करवाएंगे। मेयर ने कहा कि वे खुद अतिरिक्त निगमायुक्त एवं अन्य अधिकारियों के साथ मासिक रूप से बैठक करेंगी तथा समस्याओं का समाधान तत्परता से करवाए जाएंगे। इससे छोटी समस्याएं पहले ही हल होंगी तथा नगर निगम गुरूग्राम के सदन की सामान्य बैठक में छोटे-छोटे मुद्दों की बजाए, बड़े मुद्दों और परियोजनाओं पर ही चर्चा होगी।
25 दिसम्बर को जीरो वेस्ट डे में करें सहयोग रू मेयर मधु आजाद ने कहा कि नगर निगम गुरूग्राम द्वारा 25 दिसम्बर सुशासन दिवस को जीरो वेस्ट डे के रूप में मनाया जाएगा। जीरो वेस्ट डे का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को इस बारे में जागरूक करना है कि वे यह प्रयास करें कि उनके घर से कचरा पैदा ना हो। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने घर में गीले, सूखे व घरेलू हानिकारक कचरे को अलग-अलग रखें। गीले कचरे से बहुमूल्य खाद तैयार करके पौधों में इसका इस्तेमाल करें। सूखा कचरा एवं घरेलू हानिकारक कचरा रिसाइकलर को दें। इससे लैंडफिल साईट में कचरा नहीं जाएगा तथा बंधवाड़ी में कचरे के पहाड़ को कम करने में आमजन अपना सहयोग करेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox