मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को दिया कोरोना से लड़ने का संदेश, कहा कोरोना को हराने के लिए स्वयं बरते एहतियात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को दिया कोरोना से लड़ने का संदेश, कहा कोरोना को हराने के लिए स्वयं बरते एहतियात

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल कोरोना की लड़ाई जीतकर सोमवार को गुरूग्राम से चंडीगढ़ चले गए। गुरूग्राम के लोक निर्माण विश्राम गृह से चंडीगढ़ के लिए रवाना होते समय मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों के माध्यम से प्रदेश की जनता को कोरोना से लड़ने का संदेश देते हुए कहा कि इस बीमारी को हराने के लिए हर व्यक्ति को स्वयं एहतियात बरतनी जरूरी है।
उन्होंने कोरोना संक्रमित होने के बाद के अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि ‘ हमे स्वयं अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी, इसलिए इस बीमारी को किसी और पर ना डालें। यदि कोई कोरोना संक्रमित हो जाए तो अपना इलाज करवाए।कोरोना से बचाव का दायित्व व जिम्मेदारी हम सभी लोगों की है। लोगो को चाहिए कि वे सरकार द्वारा बचाव के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों को समझें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। फेस मास्क पहने, सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें और कम से कम अपना एक्सपोजर करें, यही हम सबके लिए अच्छा है। ‘स्टे एट होम , वर्क फ्राम होम‘ का प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कल देखा जा रहा है कि परिवार में यदि किसी व्यक्ति को कोरोना हो जाए तो उसके साथ-साथ पूरे परिवार के सदस्य पाॅजीटिव आ रहे हैं, इसलिए लोग परिवार में रहकर भी सावधानी बरतें। कोरोना से डरना नही है, उससे सतर्क रहना है।
उन्होंने कहा कि ‘‘मुझसे भी गलती हुई है। पिछले महीने की 16 से लेकर 18 तारीख तक मेरा लोगों से काफी मिलना जुलना हुआ जिसके कारण काफी लोगों से एक्सपोजर हुआ। कोरोना हमे कब और कहां से हो सकता है, यह कहना मुश्किल है इसलिए लोग निर्धारित डूज एंड डोन्टस का पालन करें‘‘। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अभी भी वे स्वयं लोगों से 10 दिनों तक और मिलना जुलना कम रखेंगें , लेकिन जनता की सेवा के लिए जो उनकी भूमिका व उत्तदायित्व है उसे वे अवश्य पूरा करेंगे।
कोरोना से लड़ाई का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद किया और कहा कि स्वास्थ्यकर्मी इस समय बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे दिन रात कोविड मरीजों की देखभाल में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से जंग स्वयं सावधानी बरतते हुए ही जीती जा सकती है। लापरवाही बिल्कुल न बरतें और खुद जागरूक होते हुए दूसरो को भी जागरूक करें और मिलकर इस महामारी से जंग जीतने में एक दूसरे की मदद करें।
इस अवसर पर जनसुरक्षा, शिकायत निवारण तथा सुशासन के लिए मुख्यमंत्री के सलाहकार और सीएम विंडो के ओवरऑल इंचार्ज अनिल राव, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, गुरूग्राम के विधायक सुधीर सिंगला, पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता, भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र चैहान, उपाध्यक्ष हरविंद कोहली, हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जवाहर यादव, जिला मीडिया सह प्रभारी जितेन्द्र चैहान, अधिवक्ता अतर सिंह संधु, उपायुक्त अमित खत्री, पुलिस आयुक्त के के राव, निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह, डीसीपी सुमेर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox