लाहौरी गेट पुलिस ने एक धोखेबाज को पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लाहौरी गेट पुलिस ने एक धोखेबाज को पकड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नाॅर्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ जिले की लाहौरी गेट थाना पुलिस ने एक धोखे बाज को पकड़ा है जिसने 2000 के नोट के बदले नये 1000 के नोट बदलकर देने के नाम पर एक व्यापारी से 2 लाख रूपये ठग लिये थे। पुलिस ने व्यापारी शिकायत पर आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी से 2 लाख रूपये नगद व एक स्कूटी बरामद की है।
डीसीपी नाॅर्थ एंटो अलफोंस ने बताया कि 11 सितंबर को नया बाजार निवासी व्यापारी प्रकाश मित्तल ने लाहौरी गेट थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसने एक अनजान व्यक्ति द्वारा 2 लाख रूपये ठगने की शिकायत की थी। व्यापारी ने बताया कि जब वह अपनी दूकान पर बैठे थे तो एक व्यक्ति आया था जो फोन पर किसी से बात कर रहा था और कह रहा था कि सरकार जल्द 2000 के नोट बंद करने जा रही है और 1000 की नई करेंसी फिर शुरू हो रही है जिसे सरकार ने जारी कर दिया है। उसने बताया कि उसके हाथ में 1000 के नोट का एक बंडल भी था। उसने भी उसे 2000 के 2 लाख रूपये बदलवाने के लिए पैसे दे दिये लेकिन इसके बाद वह गायब हो गया। उन्होने बताया कि शिकायत पर काम करते हुए एसएचओ सतीश चंद व एसीपी उमा शंकर ने एएसआई अशोक, सिपाही करन व दीपक की एक टीम बनाकर उन्हे आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने केस पर काम करते हुए सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर पहले आरोपी की पहचान की फिर उसे खबरियों के माध्यम से दबौच लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान अजय शर्मा के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले इस व्यापारी के पास काम करता था। लेकिन जुऐ की लत के चलते उसने काफी पैसा खराब कर दिया और वह कंगाल हो गया। लेकिन वह व्यापारी का परिचित था तो उसने व्यापारी से पैसा हड़पने की कोशिश की। और कामयाब भी हो गया। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि कुछ और मामलों का खुलासा हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox