द हैल रेस में बहादुरगढ़ रनर ग्रुप ने किया शहर का नाम रोशन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द हैल रेस में बहादुरगढ़ रनर ग्रुप ने किया शहर का नाम रोशन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना काल में द हैल रेस नाम से 11 से 13 सितंबर तक 300 किलोमीटर की राईज आॅफ एन अल्ट्रा रनर वर्चुअल दौड़ का आयोजन करवाया गया। इस दौड़ में अपने पहले ही प्रयास में बहादुरगढ़ रनर ग्रुप के खिलाड़ी प्रवीण कुमार सांगवान व दीपक छिल्लर ने अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाते हुए न केवल इस दौड़ को पूरा किया बल्कि प्रतियोगिता में प्रवीण सांगवान ने पहला तथा दीपक छिल्लर ने 14वां स्थान प्राप्त कर बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया है। ग्रुप के सभी सदस्यों ने अपने दोनो खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया है।


इस संबंध में जानकारी देते हुए खिलाड़ी दीपक छिल्लर ने बताया कि राईज आॅफ एन अल्ट्रा रनर की हैल रेस 300 किलोमीटर की थी। जिसको तीन दिन में हर दिन 100 किलोमीटर के हिसाब से पूरा करना था। इस दौड़ में 44 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण कराया था जिसमें 40 पुरूष व 4 महिलाऐं थी। 11 सितंबर को दौड़ का पहला दिन था जिसमें पहले दिन 24 पुरूषों व 2 महिला प्रतिभागियों ने 100 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। दूसरे दिन 7 खिलाड़ी दौड़ पूरी नही कर पाये और 3 खिलाड़ियों का दौड़ का आंकड़ा सही नही पाये जाने पर उन्हे अयोग्य घोषित कर दिया गया और उन्हे लीडरबोर्ड में स्थान नही दिया गया। तीसरे दिन मात्र 16 प्रतिभागी ही दौड़ पूरी कर पाये और उसमें बहादुरगढ़ रनर ग्रुप के दो खिलाड़ियों दीपक छिल्लर व प्रवीण सांगवान ने अपनी दौड़ पूरी की। इतना ही नही प्रवीण सांगवान ने इस 300 किलोमीटर की दौड़ को सबसे कम समय में पूरा किया और उसका टाईमिंग 32 घंटे 39 मिनट व 10 सेकेंड रहा। बहादुरगढ़ की विभिन्न खेल संस्थाओं के साथ-साथ ग्रुप के सदस्यों ने अपने दोनो खिलाड़ियों को इस जीत के लिए बधाई दी हैं और भविष्य में अच्छा करने की कामना की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox