
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज / नई दिल्ली / मानसी शर्मा – Tecno स्मार्टफोन मार्केट में नए और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स ला रहा है। ब्रांड ने कुछ वक्त पहले अपना फोल्डेबल फोन लॉन्च किया था। अब कंपनी ने एक रोलेबल फोन इंट्रोड्यूस किया है। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में Tecno Phantom Ultimate को जोड़ा है, जो एक रोलेबल डिस्प्ले के साथ आता है। यानी इसकी स्क्रीन एक क्लिक में बढ़ जाती है।

हालांकि, ये एक कॉन्सेप्ट फोन है। यानी आप इसे खरीद नहीं सकते हैं। कई दूसरे ब्रांड्स ने भी अपने कॉन्सेप्ट फोन्स को पेश किया है। लेकिन ऐसी उम्मीद है कि Tecno कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने IFA Berlin 2023 में हिस्सा लिया है, जहां इस कॉन्सेप्ट को दिखाया गया है। कंपनी एक फ्लिप फोन पर भी काम कर रही है, जो जल्द ही लॉन्च होगा।
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6.55-inch का रोलेबल डिस्प्ले दिया है, जो महज 1.3 सेकेंड में बढ़कर 7.11-inch का हो जाता है। इसका कंपनी ने इंटरनेट पर एक वीडियो भी जारी किया है। इस फोन को वापस पहले वाली स्थिति में लाने के लिए यूजर्स को थ्री फिंगर स्वाइप गेस्चर का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि कंपनी ने बाकी फीचर्स की जानकारी अभी लीक नहीं की है। जारी वीडियो में केवल डिस्प्ले को लेकर ही जानकारी दी गई है। बता दें कि फोन में 7.11-inch का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें एक एक्सटर्नल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा