G-20 : मात्र ₹200 के पास में जितना मर्जी घूम सकेंगे आप दिल्ली मेट्रो ने की लोगों के लिए यह सुविधा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

G-20 : मात्र ₹200 के पास में जितना मर्जी घूम सकेंगे आप दिल्ली मेट्रो ने की लोगों के लिए यह सुविधा

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज / नई दिल्ली  / मानसी शर्मा – दिल्ली मेट्रो में जी-20 के दौरान एक नई सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत डीटीसी बस की तरह दिल्ली मेट्रो में पास बनवाया जा सकेगा। जिससे आप दिनभर जितना मर्जी दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल कर दिल्ली दर्शन का फायदा उठा सकेंगे। डीएमआरसी ने इस पास का नाम टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड रखा है। अगले 10 दिनों तक ही इसका फायदा अभी उठाया जा सकता है। लेकिन हो सकता है कि भविष्य में इस योजना को दोबारा परवान चढ़ाया जाए। फिलहाल इस योजना के तहत 4 से 13 सितंबर के बीच चुनिंदा मेट्रो स्टेशन पर यह कार्ड बनवा सकते हैं।

टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड्स’ 3 और 5 दिनों के लिए जारी किए जाएंगे। एक दिन की वैलिडिटी वाला कार्ड 200 रुपये में बनवाया जा सकता है तो 3 दिन के लिए 500 रुपये में कार्ड बनवा सकते हैं। इसमें 50 रुपये रिफंडेबल सिक्यॉरिटी डिपॉजिट है। एक या 3 दिन का कार्ड बनवाकर आप असीमित यात्रा कर सकते हैं। एक दिन का कार्ड बनवाने पर आप रात को आखिरी मेट्रो मिलने तक सफर कर सकते हैं। दिल्ली में लाल किला, जामा मस्जिद, अक्षरधाम, कालकाजी मंदिर जैसे कई दर्शनीय स्थल हैं। वैसे तो यह जी-20 सम्मेलन को ध्यान में रखकर यह कार्ड जारी किया गया है लेकिन इसका फायदा आप भी उठा सकते हैं।

इन स्टेशनों पर मिलेगा कार्ड

कश्मीरी गेट
चांदनी चौक
चावड़ी बाजार
नई दिल्ली
राजीव चौक
पटेल चौक
केंद्रीय सचिवालय
उद्योग भवन
लोक कल्याण मार्ग
जोर बाग
दिल्ली हाट
लाल किला
जामा मस्जिद
दिल्ली गेट
आईटीओ
मंडी हाउस
जनपथ
खान मार्केट
जेएलएन स्टेडियम
जंगपुरा
लाजपत नगर
बाराखंबा रोड
रामकृष्ण आश्रम मार्ग
झंडेवालान
सुप्रीम कोर्ट
इंद्रप्रस्थ
साउथ एक्सटेंशन
सरोजनी नगर
छतरपुर
कुतुब मीनार
होज खास
नेहरू प्लेस
कालकाजी मंदिर
अक्षरधाम
टर्मिनल 1 आईजीआई एयरपोर्ट
करोल बाग

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox