T20 World Cup 2026: डबल सुपर ओवर में रोमांच, दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी पल में अफगानिस्तान को हराया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

T20 World Cup 2026: डबल सुपर ओवर में रोमांच, दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी पल में अफगानिस्तान को हराया

-विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में छक्का और विकेट की लड़ाई, डबल सुपर ओवर ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कनें

क्रिकेट/सिमरन मोरया/-  क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला किसी रोमांच से कम नहीं था। अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मैच में दोनों टीमों ने जीत के लिए हर दम संघर्ष किया। मैच के अंतिम ओवर में खेल का रोमांच अपने चरम पर पहुंचा, जब दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर पहुँच गया और निर्णायक के लिए डबल सुपर ओवर की जरूरत पड़ी। वहीं दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को चार रन से मात दी।

दूसरे सुपर ओवर की कहानी
दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की। मैदान पर ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर बल्लेबाजी करने के लिए पहुंचे। वहीं अफगानिस्तान की तरफ से अजमतुल्लाह ओमरजई गेंदबाजी का भार संभाला। पहली गेंद पर स्टब्स ने छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर स्टब्स ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर मिलर ने दो रन लिए। चौथी गेंद पर मिलर ने छक्का लगाया। कुल स्कोर 15 रन है। पांचवीं गेंद पर मिलर फिर छक्का लगाया। कुल स्कोर 21 रन है। आखिरी गेंद पर मिलर ने दो रन लिए और कुल स्कोर 23 रन बना। अफगानिस्तान को जीत के लिए 24 रन बनाने होंगे।

24 रन के लक्ष्य को पाने लिए अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजई बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे। वहीं, केशव महाराज ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी की। पहली गेंद पर नबी कोई रन नहीं बना पाए। दूसरी गेंद पर नबी कैच आउट हो गए। तीसरी गेंद पर गुरबाज ने छक्का लगाया। चौथी गेंद पर गुरबाज ने फिर से छक्का लगाया। कुल स्कोर 12 रन है। पांचवीं गेंद पर गुरबाज ने फिर छक्का लगाया। स्कोर 18 रन है। अगली गेंद वाइड रही। आखिरी गेंद पर गुरबाज कैच आउट हो गए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox