अश्लील संदेश भेजकर महिला को परेशान करने वाला छात्र गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अश्लील संदेश भेजकर महिला को परेशान करने वाला छात्र गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली पुलिस ने एक 23 वर्षीय छात्र को सोशल मीडिया पर कथित रूप से भद्दे संदेश भेजकर दिल्ली की एक महिला को परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी की पहचान महरौली से बीए प्रथम वर्ष के छात्र कफील के रूप में हुई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि एक फेसबुक उपयोगकर्ता उसे अश्लील और अपमानजनक संदेश भेजकर परेशान कर रहा था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ष्जांच के दौरान, पुलिस ने उपयोगकर्ता की जानकारी प्राप्त की और तकनीकी निगरानी की मदद से उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान, आरोपी ने कहा कि उसने महिलाओं से दोस्ती करने और उन्हें अश्लील संदेश भेजने के लिए फर्जी फेसबुक आईडी का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि पहचान के खुलासे से बचने के लिए उन्होंने हॉटस्पॉट या वाईफाई सेवाओं का इस्तेमाल किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला पर ऑनलाइन नजर रख रहा था और खुद को जिम ट्रेनर बताता था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox