नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सरकार द्वारा लागू किए गए किसान विरोधी कानून के विरोध में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व सीएलपी नेता चैधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल व कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा के नेतृत्व में राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य को किसान भाइयों के समर्थन में कांग्रेस ने अपना विरोध पत्र सौंपा।
कांग्रेस ने इसे किसानों के लिए इतिहास का काला दिन बताया। इस मौके पर श्री हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस किसानों के प्रति कोई अत्याचार नही होने देगी। इसके लिए कांग्रेस को कितना ही बड़ा विरेाध प्रदर्शन करना पड़े कांग्रेस करेगी। वहीं अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा किसानों को बर्बाद करना चाहती है और किसानों को फूड कंपनियों के हाथों खिलोना बनाना चाहती है। ताकि बड़ी कंपनियां इसका फायदा उठा सके। लेकिन कांग्रेस ऐसा हरगिज नही होने देगी। इस मौके पर बादली के कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने भी अपना विरोध दर्ज कराया और कांग्रेस दस्ते के साथ चंडीगढ़ पहंुच कर राज्यपाल से मुलाकात की।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि